totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti

Swami Shri Ratnadev Ji Maharaj

guruprofile
Home » Swami Shri Ratnadev Ji Maharaj » Swami Shri Ratnadev Ji Maharaj Profile
SocialTwist Tell-a-Friend
Guru

अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक, सत्य स्वरूप श्री सत्यनारायण भगवान के अनन्य कृपा पात्र स्वामी श्री रत्नदेव जी महाराज को वर्शो तक अपने भौतिक जीवन में श्रव्य एवं दृष्य प्रचार के विभिन्न माध्यमों में निर्देषक के रूप में कार्य करते हुए भारतवर्श के महान ऋशि-मुनियों, सन्तों, महापुरुशों एवं दिव्य विभूतियों के साथ हमारी आस्था के प्रतीक तीर्थों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आदिकालीन सत्य सनातन संस्कृति के दर्षन का पुण्य लाभ प्राप्त होने के साथ ही परम् पिता परमेष्वर की कृपा से स्वामी जी को अलवर, राजस्थान के एक ऐसे गौड़ ब्राह्म्मण परिवार में जन्म मिला जहां उन्हे जीवन के प्रारम्भ से ही महान धार्मिक संस्कार प्राप्त हुए।
जीवन के इस क्रम में स्वामी जी को समय - समय पर ईष्वर की परम् सत्ता के अलौकिक अनुभवों का साक्षात्कार हुआ और साक्षात् सत्य स्वरूप प्रभु श्री सत्यनारायण भगवान की प्रेरणा से सत्य की महिमा के प्रसार का बल प्राप्त होने लगा।
और एक दिन श्री सत्यदेव भगवान की इसी आज्ञा को नियति मानते हुए स्वामी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन उन्हीं के श्री चरणों की सेवा में समर्पित कर दिया है। स्वामी श्री रत्नदेव जी महाराज के कथनानुसार ‘‘अब इस नष्वर देह का एक मात्र लक्ष्य प्रभु की सेवा और उनकी महिमा का प्रसार करना है’’
अतः सत्मार्ग पर चलते हुए स्वामी श्री रत्नदेव जी महाराज के जीवन का एकमात्र उद्ेष्य प्राणीमात्र को सत्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करना और अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक, सत्य स्वरूप श्री सत्यनारायण भगवान की सम्पूर्ण कृपा प्राप्त कराना है, जिससे कलयुग में वेद विद्या ज्ञान रहित मानव मात्र संसार के समस्त सुखों को भोगते हुए अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कर मोक्ष की प्राप्ति कर सके।
अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक, सत्य स्वरूप श्री सत्यनारायण भगवान सबका कल्याण करें - स्वामी श्री रत्नदेव जी महाराज धान ..

Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved