देश
में आईएएस, बैंकिग, एसएससी की तैयारी कराने वाले संस्थानों के बाद सबसे बड़ी खेप अंग्रेजी
संस्थानों की है। अंग्रेजी सिखाने के लिये इन इंस्टीट्यूटस का इतना बड़ा कारोबार
है कि इस पूरे सिस्टम को अगर कारोबार कहा जायें तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी....
कम्पयूटर के युग में अंग्रेजी एक ऐसी भाषा के रुप में उभरकर सामने आयी है जिसने
रोजगार के नये अवसर पैदा कर दिये है जिसमें अंग्रेजी सस्थानों को दी जाने वाली मोटी
फीस के से लेकर बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने तक का सफर शामिल है क्योंकि इन
कंपनियों के दरवाजे तभी खुले रह सकते हैं जब अंग्रेजी के साथ आपका बेहतर तालमेल
हो। अब्दुल कलाम जी ने भी कहा है कि अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो अंग्रेजी एक
ऐसी भाषा है जो आपके लिये सफलता के द्वार खोलती है। ये एक एकदम सही बात है लेकिन अंग्रेजी
सिखने का मतलब ये कतई नहीं है कि आप हिंदी बोलने वालों को हीन दृष्टि से देखे या
फिर गाहे-बगाहे हर समय केवल अंग्रेजी की चाकरी करते हुये इसके फायदे गिनाते रहे। इसी
तरह अंग्रेजी सीखे जरुर पर मातृभाषा का भी सदैव सम्मान करें। एक समय हुआ करता था
जब हिंदी सिर्फ कागजी पन्नों, तख्ती और स्लेट तक सीमित थी लेकिन अब ये कम्प्यूटर की
भाषा भी बन चुकी है। इतना ही नहीं हिंदी ने किस तरह अपनी उड़ान भरी है और एक नई
पहचान बनाई है आइये जानते हैं


हिंदी राजभाषा होने के साथ-साथ भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली और समझी जाने वाली भाषा है। दुनिया सबसे ज्यादा चीनी भाषा मैंडेरिन बोली जाती है और इसके बाद हिंदी का ही स्थान आता है। हिंदी को विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने भाषा के रुप में तीसरा स्थान है। हिंदी भारत के अलावा फिजी, मारीशस, गयाना और सूरीनाम के साथ-साथ नेपाल में भी बोली जाती है। हिंदी का प्रयोग करने वालो की संख्या लगभग 497 मिलयन है । भले ही अंग्रेजी की दबदबा भारत में कायम है लेकिन अभी भी भारत के कुल अखबारो के सर्कुलेशन में से 25 प्रतिशत अखबार अभी हिंदी में ही प्रकाशित होते है जो कि अंग्रेजी अखबारों के सर्कुलेशन से तीन गुना अधिक है।

हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिये महात्मा गांधी और दयानन्द सरस्वती जैसे बुद्धिजीवियों ने आन्दोलन आरम्भ किया था। हिंदी भाषा संस्कृत से उत्पन्न भाषा है। यही नहीं यूएई के हम एफ-एम, जर्मनी के डायचे वेले, जापान एनएचके वलर्ड और चीन के चाइना रेडियो इंटरनेशनल के द्वारा दी जाने वाली हिंदी सेवा विशेष उल्लेखनीय है और ये सब सिर्फ इसलिये संभव हुआ क्योकि हिंदी समझने और बोलने वाले लोग दुनिया भर में फैले हुये है।

इतना ही नहीं हिंदी अब कम्पयूटर की भाषा भी बन गई है। यूनीकोड, मंगल जैसे लेटेस्ट हिंदी फोंट ने हिंदी की मांग बाजार में काफी बढ़ा दी है। और हिंदी की काफी सारी वेबसाइट, ब्लागस, पोर्टल हिंदी में भी उपलब्ध है। इसके साथ ही हिंदी अब भारत की बैंकिग व्यवस्था का भी खास हिस्सा बन गई है। आज सभी बैंक जिस तरह गांव-देहात में खुलने लगे हैं उससे इस बात की एक खास जरुरत पड़ गई है कि बैंक को ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने के लिये हिंदी का प्रयोग करना चाहिये। इसी वजह से कल तक जहां हिंदी सिर्फ सरकारी बैंको की भाषा थी वहीं अब ये विदेशी और निजी बैंको की भाषा भी बन गई है। आईसीआईसीआई बैंक ने हिंदी भाषियों की समस्या को देखते हुए हिंदी में वेबसाइट की शुरुआत की है। जिसमें उन्होंने हिंदी भाषियों को नेट बैंकिंग, टेलीफोन बैकिंग आदि से जोड़ने की कोशिश की है और ऐसा कतई नहीं था कि हिंदी की ये वेबसाइट सिर्फ खानापूर्ति के लिये बनाई गई थी इन साइटों पर भी हिंदी भाषा की हर छोटी-से-छोटी गलती से लेकर नुक्ता तक पर ध्यान दिया गया था जिस तरह इंग्लिश में दिया जाता है।

हम
सभी अगर हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक करें तो हिंदी राष्ट्रभाषा, राजभाषा और
सम्पर्क भाषा बनने के बाद विश्वभाषा भी बन सकती है। भाषा विकास क्षेत्र के
वैज्ञानिक खुद इस बात को मनाते हैं कि आने वाले समय में जो भाषाएँ अन्तर्राष्ट्रीय
स्तर पर अपना परचम फहरायेगी उनमें हिन्दी भी एक प्रमुख भाषा होगी। अगर जापान और
चीन जैसे देश अपनी ही भाषा में साफ्टवेयर तैयार कर सकते हैं तो हिंदी में भी तैयार
साफ्टवेयर की कमी नहीं हैं। आज विंडोज प्लेटफार्म मे काम करने वाले अनेक हिंदी
साफ्टवेयर मार्केट जैसे सी-डैक का इज्म आफिस, लीप आफिस, अक्षर फार विंडोज और आकृति
आदि है। और हाल ही में युनिकोड फान्ट के प्लेटफार्म पर माइक्रोसाफ्ट आफिस हिंदी
में स्क्रीन का पूरा डिजाइन जैसे कमान, संदेश, फाइल आदि हिंदी में ही उपलब्ध है







Comments:
