प्रेम शब्द का नाम सुनते ही प्रेमियों
के जहन में राधा-कृष्ण का प्रतिबिम्ब उभर जाता है, ये एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमे राधा-कृष्ण जी मिले तो नही, परन्तु इनकी प्रेम कहानी अमर हो गई| राधा और कृष्ण, ये वो दो नाम
हैं, जो दो हो कर भी
एक हैं..और एक साथ ही पुकारे जाते हैं...ये वो हैं जिन्होंने दुनिया को सच्चे
प्रेम का अर्थ समझाया | अपनी अलौकिक प्रेम
कहानी से इन्होने ना सिर्फ प्रेम के निःस्वार्थ रूप को सार्थक किया बल्कि सारे जग को बता दिया कि प्यार कितना सरल, कितना निश्छल है, कितना पवित्र
है, प्यार शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि आत्माओं का मिलन है |
श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम की गहराई को
दर्शाते कई प्रसंग हमारे धर्म ग्रंथों में दिए गए हैं। उन्हीं के अनुसार एक बार
राधा ने श्रीकृष्ण से पूछा- हे कृष्ण तुम प्रेम तो मुझसे करते हों परंतु विवाह
मुझसे नहीं किया, ऐसा क्यों? मैं अच्छे से जानती हूं तुम साक्षात भगवान ही हो और तुम कुछ भी कर सकते हों, भाग्य का लिखा बदलने में तुम सक्षम हों, फिर भी तुमने रुकमणी से शादी की, मुझसे क्यों नहीं ?
राधा की यह बात सुनकर श्रीकृष्ण ने
उत्तर दिया- हे राधे, विवाह दो लोगों के बीच होता है। विवाह के लिए दो अलग-अलग व्यक्तियों की
आवश्यकता होती है। तुम मुझे यह बताओं राधा और कृष्ण में दूसरा कौन है ? हम तो एक ही हैं। फिर
हमें विवाह की क्या आवश्यकता है। नि:स्वार्थ प्रेम, विवाह के बंधन से अधिक महान और पवित्र होता है। प्रेम का मतलब सिर्फ प्रेम ही है, प्रेम तो बस दो
आत्माओ का मिलन है और कुछ नही | इसीलिए राधाकृष्ण नि:स्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं और सदैव पूजनीय हैं।






Comments:
