गायत्री छंद के आठ भेद है -- १ आर्शी / २ . दैवी/ ३. आसुरी/ ४. प्राजापत्या/ ५. याजुषी / ६. साम्नी / ७. आर्ची/ ८. ब्राह्मी/ छंद -शब्द अधिकार में प्रयुक्त हुआ है/
दैवी गायत्री - एक अक्षर /
आसुरी - १५ अक्षर/
प्राजापत्या -८ अक्षरों की/
याजुषी- ६ अक्षरों की /
साम्नी - १२ अक्षरों की /
आर्ची - १८ अक्षरों को/
अगर साम्नी गायत्री में क्रमश: दो -दो अक्षर बढ़ाते हुए ६ कोष्ठों में लिखा जाय /इशी प्रकार -आर्ची -में ३-३ अक्षर / प्राजापत्या- ४-४- अक्षर / दैवी और याजुशो में एक -एक अक्षर , आशुरी गायत्री का एक -एक अक्षर क्रमश:६ कोष्ठों में घटता जाय तो उन्हें साम्नी आदि भेद सहित क्रमश: उष्णिक, अनुष्टुप,बृहती,पंक्ति, त्रिष्टुप और जगती छंद समझना चाहिए/
याजुषी , साम्नी तथा आर्ची - इन तीन भेदों वाले गायत्री, प्रत्येक छंद के अक्षरों को पृथक - पृथक जोड़ने पर उन सबको 'ब्राह्मी- गायत्री , ब्राह्मी -उष्णिक,छंद समझना चाहिए/
इसी प्रकार याजुषी के पहले जो दैवी , आशुरी और प्राजापत्या नामक तीन भेद है --- उनके अक्षरों को पृथक-पृथक ६ कोष्ठों में जोड़ने पर क्रमश: आर्शी , गायत्री , आर्शी, उष्णिक कहलाते है/
छंद गायत्री उष्णिक अनुष्टुप ब्राह्मी पंकित त्रिष्टुप जगती
के अक्षर के अक्षर के अक्षर के अक्षर के अक्षर के अक्षर के अक्षर
आर्षी २४ २८ ३२ 36 ४० ४४ ४८
दैवी १ २ ३ ४ ५ ६ ७
आसुरी १५ १४ १३ १२ ११ १० ९
प्राजापत्या ८ १२ १६ २० २४ २८ ३२
याजुषी ६ ७ ८ ९ १० ११ १२
साम्नी १२ १४ १६ १८ २० २२ २४
आर्ची १८ २१ २४ २७ ३० ३३ ३६
ब्राह्मी ३६ ४२ ४८ ५४ ६० ६६ ७२
पाद :- पद का अधिकार (अनुवर्तन) -अगर गायत्री आदि छंदों में जन्हा किसी पाद की अक्षर संख्या पूरी न हो वंहा - इय , उव , आदि के द्वारा उसकी पूर्ति की जाती है/ जैसे --तत्स वितुर्वरेन्यम-- वरेण्यम के स्थान में - वरेणियम समझना चाहिए/ स्व:पते= सुव:पते /गायत्री छंद का एक पाद ८ अक्षरों का होता है/ अर्थात जन्हा गायत्री के पाद का कथन हो , वंहा ८ अकाहर करनी चाहिए/
जगती छंद का पद (पाद) - १२ अक्षरों का होता है/
त्रिष्टुप छंद का पद (पाद) - ११ अक्षरों का होता है/
जैसे - गायत्री छंद ------------ ८ अक्षरों के तीन पाद
अनुष्टुप छंद -------------------------- चार पादको होता है /
आदि चाँद (गायत्री) कंही ६ अक्षरों के पादों से ४ पादों की होती है / जैसे : ऋग्वेद - इन्द्र: शची पतिंर्बलें वीलित : / दुशच्यावनो वृषा लमत्सू सामहि: /
कंही कंही सात अक्षरों के पादों से तीन पाद की होती है/
युवाकु हि शचीनां युवाकु सुमतीनाम /भूयाम वाजदाम्नाम /
सात अक्श्रोवाली गायत्री 'पाद' निच्रित ' संज्ञा है/
१. प्रतिष्ठा गायत्री : इस गायत्री का प्रथम पाद -८ अक्षरों का , द्वितीय पाद सात अक्षरों का तथा तृतीय पाद ६ अक्षरों का होता है/
जैसे :- ऋग्वेद में वर्णित है :- आप: प्रीनीत भेषजम वरूथं तन्वे मम / जयोक च सूर्य दृशे/
२. वर्धमाना गायत्री : प्रथम पाद ६ , द्वितीये पाद ७ और तृतीय पाद ८ अक्षरों का होता है/
३. अतिपाद निचृत : ३ पादों वाली गायत्री का प्रथम पाद ६ / द्वितीय पाद ८ और तृतीय पाद -७ अक्षरों का होता है/
४. नागी गायत्री : इसमें दो चरण - ९-९- अक्षरों के होते है/ तीसरा चरण : ६ अक्षरों का होता है/
जैसे :- ऋग्वेद में वर्णित है : अग्ने तमाद्यस्वम न स्तोमै: क्रतुं न भद्रम हृदि स्पृशाम रीध्यामाम ओहै : /
५. वाराही गायत्री : प्रथम चरण ६ अक्षरों का, द्वितीय - तृतीय ९-९- अक्षरों के होते है/
सामवेद - अग्ने मृड मन्हा अस्यय आ देवर्युजनम / इयेथ बर्हि रासदम /
विराट :-
दो हि चरणों का छंद हो/ वंहा प्रथम चरण वाराह और द्वितीय चरण ८ अक्षरों का होता है/ वह द्विपाद विराट नामक गायत्री छंद है/
जैसे :- ऋग्वेद : न्रिभि र्येमानो हृर्यतो विचक्षनो /राजा देव: समुद्रिय: /
त्रिपाद विराट -- ११ अक्षरों तीन चरणों में होते है/
जैसे : ऋग्वेद - दुहियन मित्राधियताये युवाकु राये च नो मिमीतं वाजवत्यै इशे च नो मिमीतं धेनुमत्यै /
उश्निक गायत्री : दो चरण ८-८ अक्षरों के और एक चरण १२ अक्षरों का होता है/
ककुअप उष्निक गायत्री :- प्रथम और तृतीय चरण ८ अक्षरों के हो और बीच का द्वितीय चरण -१२ अक्षरों का होता है/
जैसे : ऋग्वेद : सुदेव: समहासती सुवीरो नरो मरुत: स मर्त्य : / यं त्रयधवे स्यासते -----जारी है






Comments:
