साधना के सम्बन्ध में कुछ उदहारण से सीख ले :-
बार- बार मन में एक ही प्रश्न  है क़ि इन्द्रियों पर नियंत्रण  कैसे रखे ?
मन क़ि साधना / लेकिन यह साधना कैसे करे?
आप दीपक के लौ को  देखते है / दीपक की  लौ जब दीपक से उर्द्ध दिशा में उठता है तो लौ एक रेख में प्रतीत होती है/ लौ के जड में रेख एकदम सीधा दिखती है/ लेकिन ज्यों -ज्यों उपर उठती है त्यों- त्यों रेख बिखरती नजर आती है/ क्षण भर में एकत्रित लौ फ़ैल जाती है/ निरंतर इसी प्रक्रिया के साथ दीपक अपनी ज्योति को फैलाये रहती है/ अंत: में जब लौ के उत्प्रेरक शक्ति (तेल) समाप्त हो जाती है साथ ही लौ अपने अनंत रेख इस वातावरण में विलीन हो जाती है/ 

इस लौ के कई माध्यम है :

1 . मिटटी से युक्त दीपक
2 .दीपक बनने में मानव क़ि बुधि और शक्ति, मिटटी के चाक, पानी और श्रम  /
3 . तेल : बीज , पौधा , वायु , सूर्य क़ि रोशनी, मिटटी / मानव निर्मित तेल शोधक मशीन/
4 .आग : प्रकृति युक्त  पदार्थ / खर पतवार, या मानव निर्मित माचिश क़ि तीली/ 
5 बाती: कपास के पौधा/ श्रम का परिणाम है -रुई/ रुई से बनती है बाती/

हम देख रहे है क़ि एक दीपक जलाने के लिए कई सामग्रियों क़ि जरुरत है/ जब दीपक जलने लगती है / उसे हवा जलने नहीं देती है/ फिर भी अगर दीपक को तेज़ हवा से बचाते हुए कंही आड़ में रख दिया जाता है तो येनकेन प्रकारेण जल क़ि अचल पथ पर अग्रसर रहती है/ जब तक उसे उत्प्रेरक बल मिलता रहता है तब तक वह जलती रहती है/ अंत में विरोधी तत्व हवा उससे थक जाती है/ उत्प्रेरक बल ख़त्म होने के बाद लौ भी ख़त्म हो जाती है/ 

हवा के हावी हो जाने के बात इस प्रक्रिया कई ऐसे बार लौ क़ि रेख फैलते फैलते विलीन हो जाती है/ फिर संभाल जाती है/ धीरे धीरे वह एक सिद्ध में हो जाती है/ यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहती है/

जब हम पूजा पर बैठते है :
धूप जलाते है/ समुचित सामग्री रहने के बाद भी धूप ठीक ढंग से नहीं जल पाती है/ फिर उसे हवा देते है/ जलने के लिए उत्प्रेरित करने के लिए उसमे घी या कपूर डालते है/ एमव प्रकार से धूप जल पाती है/  
धूप और दीप जलने के लिए कितने प्रयास करते है/ अंत: में सफलता मिलती है/जलने में/
ठीक उसी प्रकार से  साधना में अथक प्रयास करने से मन पर विजय प्राप्त कर सकते है/