Santa Gyaneshwar Swami Sadanand Ji Paramhans
Oct 24 2011
आत्मा-ईश्वर-शिव,
परमात्मा-परमेश्वर-भगवान से उत्पन्न एक प्रकार की चेतन ज्योति (चेतन तेज)
है जिसके द्वारा परमात्मा सृष्टि को उत्पन्न और संचालित करता रहता है। जिस
प्रकार सूर्य की शुद्ध रोशनी (किरण) में सूर्य का गोला कहीं दिखाई नहीं
देता है उसी प्रकार परमात्मा की शुद्ध ज्योति रूप आत्मा में परमात्मा का
‘मैं’ कहीं भी दिखाई नहीं देता है अर्थात् ‘मैं’ कभी भी आत्मा नहीं है
अर्थात् न तो ‘मैं’ आत्मा हूँ और न ही आत्मा ‘मैं’ ही हूँ। सच्चाई तो यह है
कि ‘मैं’ तो ज्ञानरूप-परमात्मा-परमतत्त्वम् रूप आत्मतत्त्वम् शब्दरूप
भगवत्तत्वम् रूप में होता है। अज्ञानरूप, अहंकार रूप या मिथ्याभिमान रूप
अहं-अहंकार ही जीव वाला ‘मै’ होता है।
-------सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस
Tag:
Santa Gyaneshwar Swami Sadanand Ji Paramhans,
Posted in
Bhagwan Prabhu Lord and
Religious Category |
Viewed : 883
Comments: 0
Click Here Post Your Comment