सांग,
म्यूजिक, गाने...... ये सभी शब्द ऐसे है जिनका हर किसी की जिंदगी से एक अनमोल और
खास रिश्ता है। खासतौर पर युवाओं की जिंदगी में संगीत उनके सबसे अच्छे और करीबी
दोस्तों में से एक है। आखिर क्या कारण है कि दुनिया इन सात सुरों के बिना अधूरी
लगेगी या फिर ऐसा क्यों होता हैं कि कुछ गानों को सुनते ही हम खुश हो जाते हैं और
हमारा मूड चेंज हो जाता है....
जो
बदल दें आपका मूड
म्यूजिक
शब्द अकेला नहीं है, क्योकि हेडफोन के साथ-साथ कुछ लोग सुरों के इस सफर में गरमागरम
काफी और अपनी फेवरेट बुक को पढ़ना कभी नहीं भूलते। म्यूजिक हमारा हमराही है
क्योंकि मंजिल पाने के लिये जिंदगी के उतार-चढ़ाव में जब भी कभी हम दुखी या फिर
खुश होते हैं तो, उसी तरह से हमारे गानें चुनने की पसंद भी बदल जाती है। हमें उसी
गानें के बोल सबसे ज्यादा पसंद आएगें जो हमारे विचारों को और मन के भावों को बेहतर
तरीके से सुरों में बांध देते हैं।

संगीत ईश्वर है
संगीत को
ईश्वर का दर्जा इसीलिये दिया गया है क्योंकि इस कला में शुद्धता और शास्त्रीयता
है। जिस तरह से योग आपके शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, उसी तरह संगीत आपकी आत्मा
को नई ऊर्जा देता है, आपको पवित्र करता है, आपको कुछ नया सोचने के लिये, कुछ नया
करने के लिये विश्वास और प्रेरणा देता है।

अध्यात्म भी है और विज्ञान भी
संगीत की
जड़े अध्यात्म से भी जुड़ी हुई है और संगीत विज्ञान से भी जुड़ा हुआ है। संगीत
अध्यात्म की प्राचीन परंपराओं में भी था और संगीत आज की नयी पीढ़ी के विज्ञान में
भी है। क्योंकि संगीत एक ऐसा शस्त्र है, जिससे आपको अध्यात्म की तरह अपनी समस्याओं
से लड़ने की शक्ति भी मिलती है, तो वहीं आपको विज्ञान की भांति कुछ नया खोजने की, सोचने
की प्रेरणा भी मिलती है।

संगीत चिकित्सा भी
जटिल रोगों की तकलीफ या रोग
से निजात पाने के लिए गीत-संगीत एक कारगर उपाय सिद्ध हुआ है। बंगलुरू के स्वामी
सच्चिदानंद मूर्ति जी का कहना है कि कुछ रागों और सुरों का मिश्रण ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, अस्थमा जैसे जटिल
रोगों के उपचार के लिये रामबाण साबित हुए हैं। इतना ही नहीं
राजधानी के बॉडी माइंड क्लिनिक में पिछले कुछ महीनों से संगीत चिकित्सा शुरू हुई
है जिसमें संगीत उपचार करने से रोगियों पर चमत्कारिक तौर पर असर हुआ है। संगीत
चिकित्सा मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, उससे मांसपेशियों की ऊर्जा
बढ़ाती है। इसके साथ ही भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में भी संगीत की उपचार
क्षमता पर कई अध्ययन और अनुसंधान हो रहे हैं। संगीत मानसिक समस्याओं को रोकने का असरदार फार्मूला साबित हुआ है।

जो
दे आपको शांति
रोज की
भागदौड़ के बीच खुद को मानसिक तौर पर चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये, अपने दिमाग की
धार को तेज करने के लिये आप वो सुनें जो आपको अच्छा लगता है, जो आपको दिमागी रुप
से मजबूत करता है। लेकिन संगीत का असली मजा तभी है जब आप प्रकृति को भी अपने साथ
जोड़ लें। पार्क में हरे- भरे पेड़-पौधों के साथ, बरामदे में ताजी हवा के साथ, छत
पर सुबह-शाम नीले आसमान के नीचे अपनी मनपसंद धुन और आवाज को सुनने का मजा ही अलग
होता है।

जो छू जायें दिल को
जब बात छिड़ी हों संगीत और सुर की तो, नटखट कान्हा की सुरीली बांसुरी को कौन भूल सकता है, जिसकी धुन आपके मन को असीम शांति देती है या फिर सृष्टि के रचनाकर शिवशंभु जी का डमरु हो, जिसकी गूंज आपके मन को जोश, उमंग और साहस से भर देती है और सरस्वती जी की वीणा की मनमोहक तान, जो आपको संगीत के असीम सागर की गहराइयों मे ले जाती है। संगीत आज का हो या कल का, संगीत बस संगीत है जिसकी धुन आपके दिल को छू जाये।

खुद को रखें कूल
बहुत से
वैज्ञानिक प्रयोगों से यह सिद्ध हो चुका है कि संगीत आपके मन को शांत करता है,
आपकी सोचने-विचारने की शक्ति को मजबूत करता है, आपकी एकाग्रता बढ़ाता है और आपका
तनाव दूर करता है






Comments:
