गुरु गोविन्द सिंह जी से पूर्व सिक्ख धर्म शांति एवं अहिंसा का समर्थक था. सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानकदेव जी ने उन्हें यही शिक्षा दी थी कि - किसी को कष्ट देना पाप है. गुरु नानकदेव और गुरु तेग बहादुर जी ने बड़े-बड़े कष्ट सहे, परन्तु उन्होंने हिंसा का मार्ग नही अपनाया. शांति और सहनशीलता का मार्ग नही त्यागा.
गुरु गोविन्द सिंह ने मानवता शांतिप्रियता एवं सद्भाव को तो स्वीकार किया किन्तु उन्होंने कहा कि अत्याचार के सामने सिर झुकाना, अत्याचार का समर्थन करने के बराबर ही है. यह कायरता का सूचक है.
खालसापंथ की स्थापना का उद्देश्य ही उनका यही था कि वह लोगों को अन्याय व अत्याचारों के विरुद्ध खड़े होकर उससे लडने को प्रेरित कर सके. खालसापंथ के माध्यम से श्रीगुरुगोविन्द सिंह जी ने हिन्दुओं और सिक्खों को बहादुर बनाया. उन्हें एक सूत्र में पिरोया. उन्होंने लोगों को समझाया कि - खालसा प्राप्त करने में नही, बल्कि त्याग पर विश्वास करता है. देश व समाज की रक्षा करने के दौरान उनके दो बेटे युद्ध में शहीद हो गये और दो अन्य को सरहिंद के नवाब के द्वारा जिन्दा ही दीवार में चुनवा दिये गये क्योकि नवाब चाहता था कि वह सभी इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें परन्तु उन्होंने जान देना स्वीकार किया परन्तु इस्लाम को नही.
वैशाखी पर्व हर बुराई का डटकर सामना करने की प्रेरणा देता है. ऐसे पावन पर्व वैशाखी की हार्दिक शुभकामनायें.......






Comments:
