प्यार और ज्ञान से अगर किसी ने इस दुनिया को जीता है तो वो है सिर्फ भारत। आज भले ही आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसी यूनिवर्सिटीज ने दुनिया भर में अपनी धूम मचा रखी हो, लेकिन एक वक्त था जब ज्ञान के मामले में पूरी दुनिया में सिर्फ भारत की नालंदा यूनिवर्सिटी का ही डंका बजा करता था। लेकिन अब एक बार फिर से हमारे देश के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफ़ेसर अमर्त्य सेन जैसे विद्वानों ने नालंदा विश्वविघालय को पुनर्जीवित करने का बीड़ा अपने कंधो पर उठाया है और सभी के सामने फिलहाल एक ही प्रश्न है कि क्या शिक्षा की दुनिया में भारत का नाम फिर से गूजेंगा। नालंदा विश्वविघालय क्यों था इतना खास, क्यों जलाया गया विश्व की इस महान यूनिवर्सिटी को, कैसी थी इसकी लाइब्रेरी और कैसी थी नालंदा की इमारत, आइये जानते है....



दुनिया में धूम थी नालंदा विश्वविघालय की -

एक वक्त हुआ करता था जब नालंदा विश्वविघालय दुनिया भर में अपने अद्भुत ज्ञान के कारण जाना जाता था। इस विश्वविघालय में प्रवेश पाना हर किसी के वश की बात नहीं हुआ करती थी क्योंकि यहां की प्रवेश परीक्षा यानि एंट्रेस एग्जाम पास करना बहुत ही कठिन था। इस प्रवेश परीक्षा के तीन स्तर यानि लेवल हुआ करते थे और इन सभी लेवल को पास करने के बाद वहीं विघार्थी प्रवेश कर पाते थे जो अत्यंत प्रतिभाशाली होते थे।



नालंदा विश्वविघालय का आर्किटेक्चर -

लाल मजबूत ईटों से बनी नालंदा विश्वविघालय की बिल्डिंग लगभग 14 हेक्टेअर में फैली हुई थी जिसमें प्रवेश के लिये एक मुख्य द्वार था। इस विश्वविघालय में सात बड़े कक्ष थे और पढ़ाई के लिये तीन सौ कमरे थे। सोने के लिए  छात्रों के कमरों में पत्थर की चौकी, दीपक और पुस्तक रखने के लिये आले हुआ करते थे और सभी मठों में अलग-अलग कुओं की व्यवस्था थी। इसमें उत्तर से दक्षिण की ओर मठों की कतार थी और उनके सामने बहुत से मंदिर और बड़े स्तूप थे। सभी मंदिरों में भगवान बुद्ध की प्रतिमा थी। अब तक खुदाई के दौरान तेरह मठ मिल चुके है। विश्वविघालय में विशाल भवन, मंदिर, प्रार्थना कक्ष और अध्ययन कक्ष के साथ-साथ सुंदर बगीचें और झीलें हुआ करती थी।

 

 

देशी विश्वविघालय और विदेशी विघार्थी -

नालंदा विश्वविघालय उच्च शिक्षा का एक बहुत ही महान विश्वविद्यालय था। और इसे इतिहास में पूरी दुनिया में सबसे पहले बने विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। आज जब भारत के विघार्थी पढ़ने के लिये आस्ट्रेलिया, अमेरीका जैसे देशों में जाते है और उन पर लगातार बढ़ते हमले हमारी चिंता को बढ़ा रहे हैं, तो ये सोचकर आश्चर्य होता है कि एक समय हुआ करता था जब भारत में पढ़ने के लिये तिब्बत, चाइना, ग्रीस, पर्सिया जैसे देशों से हजारों छात्र आया करते थे।



नालंदा से ही मिला बौद्ध धर्म को ज्ञान –

जनवरी 2013 में जयपुर साहित्य मेले में तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा था कि बौद्ध धर्म के सभी ज्ञान चक्षुओं का स्रोत नालंदा विश्वविघालय का आंगन था। और ये भी सत्य है कि नया नालंदा विश्वविघालय प्राचीन नालंदा की तरह ही बौद्धिक स्तर को पाने की कोशिश जरुर करेगा लेकिन ये किसी भी तरह से विशेष धर्म को समर्थन नहीं देगा बल्कि ये सर्वधर्म समभाव की नींव रखेगा।


नालंदा की लाइब्रेरी -

नालंदा की लाइब्रेरी में किताबों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आग लगने पर ये लगातार तीन महीने तक धू-धू कर जलती रही है। नालंदा की विशाल लाइब्रेरी नौ मंजिल तक फैली हुई थी जिसमें लगभग 3 लाख बेशकीमती किताबें थी।


 

क्यों जला दिया गया था नालंदा विश्वविघालय को –

तुर्क लुटेरे बख्तियार खिलजी ने 1199 ई. में नालंदा विश्वविघालय को अपनी ईर्ष्या के कारण जलाकर खाक कर दिया। बख्तियार खिलजी बहुत ही संकीर्ण विचारधारा का था और इसी का परिणाम था कि उसने नालंदा विश्वविघालय को जला दिया था इसके पीछे कारण यह था कि बख्तियार खिलजी एक बार गंभीर रुप से बीमार पड़ गया जब हकीम भी उसे ठीक नहीं कर पाये तो नालंदा विश्वविघालय के आयुर्वेद विभाग के प्रमुख आचार्य राहुल श्रीभद्र को इलाज के लिये बुलाया गया। लेकिन बख्तियार खिलजी को यह बात कतई पसंद नहीं आई कि कोई भारतीय वैद्य उसके हकीमों से अधिक ज्ञान कैसे रख सकता है लेकिन अपनी जान बचाने के लिये वह तैयार तो हो गया लेकिन उसने वैद्य के सामने एक शर्त रखी कि या तो वैद्य उसे पूरी तरह ठीक कर दे या फिर मरने के लिये तैयार रहे जब वैद्य को ये बात पता चली तो वह कुरान लेकर बख्तियार के सामने गया और कहा कि आप पृष्ठ संख्या इतने से इतने तक पढ़ लीजिये, आप ठीक हो जाएंगे। वैद्यराज के कहने पर उसने कुरान पढ़ी और ठीक हो गया। पूरी तरह स्वस्थ होने पर खुश होने की जगह वह इस बात को सोचकर क्रोध से भर गया कि भारतीय वैद्यों का ज्ञान उसके हकीमों से श्रेष्ठ क्यों है और बौद्ध धर्म और आयुर्वेद का एहसान मानने की बजाय बख्र्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय में ही आग लगवा दी। विश्वविघालय में रखा असीमित ज्ञान आग में जलकर खाक हो गया। नालंदा विश्वविघालय की लाइब्रेरी में भी इतनी पुस्तकें थी कि लगातार तीन महीने तक पुस्तकें धू-धू करके जलती रहीं।  


 भले ही नालंदा की ये सभी तस्वीरें अतीत में खो गई है, लेकिन एक नये सिरे से नालंदा की स्थापना हमें इस बात का एहसास दिलाती है कि भारत की संस्कृति और ज्ञान एक बार फिर से दुनिया को अपनी तरफ जरुर खीचेगा।