पञ्च महायज्ञ ही वेदिक संस्कृति है
Jun 12 2012
हरी ओम तत्सत श्री गीता जी के तीसरे अध्याय के आधार पर 'प्रजापति ब्रह्मा ने कल्प के आदि में यज्ञ सहित प्रजाओं को रचकर उनसे कहा की तुम लोग इस यज्ञ के दवारा वृद्धि को प्राप्त होवो और यह यज्ञ तुम्हें इच्छित भोग प्रदान करने वाला हो इस यज्ञ के द्वरा तुम देवताओं को उन्नत करो वे देवता तुम लोगों को उन्नत करें इस प्रकार निस्स्वार्थ भाव से एक दूसरे को उन्नत करते हुए तुम लोग परम कल्याण अर्थात जीवन मुक्ति को प्राप्त हो जाओगे' यही है हमारा कर्तव्य जब ये सत्य है तो हमारे कर्त्तव्य कर्म क्या हुए ? जीवन अनुभव एवं मनु स्मृति के आधार पर कर्तव्य कर्म इस प्रकार हैं १.जीवित अवस्था में माता-पिता की सेवा करना २. दिवंगत पितरों के लिए नित्य- नेमित्तिक तर्पण-श्राद्ध के दवारा अन्न जल की व्यवस्था करना ३.देवताओं की पुष्टि के लिए अग्निहोत्र एवं हवन करना .४.अज्ञान नाश एवं ज्ञान प्राप्ति के लिए बीज युक्त गायत्री महामंत्र का जाप एवं सद शास्त्रों का पठन पाठन ५.आत्म कल्याणार्थ एवं जीवन मुक्ति हेतु ध्यान साधना करना ६.समाज कल्याण के लिए इश्वर प्रदत्त सभी सामर्थ्यों का निस्स्वार्थ भाव से सेवा में लगाना यही है कर्तव्य कर्म अर्थात समस्त विश्व का एक "धर्म"यदि ये सत्य है तो हम सब हिंदू,मुस्लिम,सीख,ईसाई एक ही पराशक्ति के पूर्ण "अंश"हुए .....बाकि कल
Tag:
,
Posted in
Hanuman and
Religious Category |
Viewed : 670
Comments: 0
Click Here Post Your Comment