“गुरु
पूर्णिमा”
गुरु अर्थात वोह महापुरुष जो हमारे अज्ञान
रूपी अन्धकार को हटा कर ज्ञान के द्वारा हमे जीते जी मुक्त कर दें यह क्षमता “गुरु”में कहाँ से आती है या यूँ कहें ऐसे कोण
से गुण हैं जिनके कारन वोह गुरु पद के अधिकारी हैं श्री गीता जी के सोलहवें अध्याय
के १,२,३,चोथे श्लोक के अनुसार स्पष्ट होता है की जिन का आत्म साक्षात्कार हो जाता
है वोह दैवी सम्पदा से संपन्न हो जाते हैं जिस के लक्षण हैं :-भय का सर्वथा अभाव,अन्तः
कर्ण की पूर्ण निर्मलता,तत्वज्ञान के लिए ध्यान में निरंतर दृढ स्थिति,सात्विक
दान,इन्द्रियों का दमन,भगवान.देवता और गुरुजनों की पूजा,अग्निहोत्र आदि उत्तम
कर्तव्य कर्मों का आचारण,वैद-शास्त्रों का पठन-पाठन,भगवान के नाम-गुणों का
कीर्तन,स्वधर्म पालन के लिए कष्ट सहना और शरीर तथा इन्द्रियों सहित अन्तः कर्ण की
सरलता,मन.वाणी.शरीर से किसी प्रकार भी किसी प्राणिमात्र को कष्ट न देना,यथार्त प्रिय् भाषण, अपना अपकार करने वाले
पर भी क्रोध न करना,कर्मों में सर्वथा कर्तापन का पूर्ण अभाव,चित्त की चंचलता का
आभाव,किसी की भी निन्दा आदि न करना,सब भूत प्राणियों में हेतु रहित
दया,शास्त्रोक्त आचरण का पूर्ण उपयोग एवं शास्त्र विरूद्ध कर्मों के आचरण में
लज्जा,विशेष कर अपने में ‘पूज्यता के अभिमान का आभाव,जिस व्यक्ति में ये सब गुण
पूर्णतया विद्यमान हैं वो देवी संपदा युक्त है अर्थात “आत्म साक्षात्कार”का अधिकारी है शास्त्रोक्त सत्य है जिसका
आत्म साक्षात्कार हो जाता है उसी में ये ईश्वरीय गुण होते हैं और स्पष्ट है वहि “गुरु”
है इसी कारन गुरु ब्रह्मा है.विष्णु
है.शिव है.इन तीनों से ऊपर परब्रह्म है अन्यथा कोरा पाखंड है, कहावत है :पानी पियो छान कर गुरु बनाओ जान
कर: जबकि आज गुरु बनाना नितांत भेडचाल है सच्चा गुरु तो शिष्य को कभी अपने से छोटा
नहीं मानता उसे सम्पूर्ण ज्ञान युक्त बना कर तत्व ज्ञान देने के लिए आतुर रहता है
उसमें कोई स्पर्धा नहीं होती उपनिषद के अनुसार वोह तो इश्वर से निरंतर अपनी और
शिष्य की स्पर्धा रहित ज्ञान वृध्ही की प्रार्थना करता है इसे गुरु मिलें तो
मनुष्य का जीवन धन्य है और मुक्ति संभव है ! क्या आप जानते हैं मुक्ति के मार्ग
में यदि गुरु सक्षम नहीं है तो भी और यदि आप अज्ञानी हैं तो भी गुरु ही रूकावट है
आइये जानें “सांख्यकारिका में कहा गया है की मोक्ष प्राप्ति
से पहले ही संतुष्ट हो जाना तुष्टि है जो चार अध्यात्मिक एवं पांच बाह्य हैं यहाँ
हम उपादान तुष्टि की बात करते हैं अर्थात ऐसा सोचना की हम तो दीक्षित हो चुके हैं
या इतने बड़े गुरु धारण कर लिए हैं,अतः हमारा मोक्ष निश्चित है आगे कोई प्रयास न
करना उपादान तुष्टि है” जो वर्तमान में मुक्ति के रास्ते मैं
सबसे बड़ी रूकावट है, ऊपर से गुरु द्वारा
जो प्रचार होता है उससे भी शिष्य अपने को मुक्त ही समझ बैठता है अंत में प्रश्न
उठता है कृष्णम वंदे जगदगुरुम जैसा गुरु कहाँ मिले कैसे मिले इसका
समाधान महाऋषि पतंजली ने कहा है “गुरु का किसी भी काल में आभाव नहीं रहा
है,पहले भी नहीं था और आज भी नहीं है,पूर्व में जो हुए हैं उनका भी गुरु (इश्वर) ही
होता आया है ! और इश्वर तो हर् काल में मोजूद हैं”वास्तव में गुरु इश्वर ही होता है जब साधक
की जिज्ञासा दृढ हो इश्वर स्वयं गुरु रूप में अवतरित हो जाते हैं ऐसा पहले भी होता
आया आज भी संभव है आवश्यकता है अपने को शिष्य बनाने की अपने अंदर शिष्य के गुण
पैदा करने की अपने अंदर का छल कपट वैर,ईर्षा,द्वेष आदि भावों को दूर करना होगा
अपने अन्तः कर्ण को पवित्र करना होगा क्यूंकि उपजाऊ भूमि में ही बीज सही फल
प्रदान करता है
कैसे करें गुरु पूजन जो बंधन करक न हो
कहा
गया है हर मनुष्य के प्रथम गुरु माता-पिता हैं ये शरीर इनकी कृपा से प्राप्त होता
है माता खाना-पीना,चलना-फिरना सिखाती है पिता जीवन जीना सिखाता है सद्गृहस्थ के
शुभ शास्त्रोक्त आचारण में रह कर मनुष्य में संस्कार पैदा होते हैं संस्कार वान
व्यक्ति ही भला-बुरा सोच सकता है अतः माता-पिता ही “गुरु” हुए मनुष्य जन्म माता-पिता के द्वारा
इश्वर कृपा से होता है गीता में श्री कृष्ण भगवान कहते हैं “में अहेतु ही कृपा करके मनुष्य जन्म
प्रदान करता हूँ” अतः इस पर्व पर भाव के द्वारा शास्त्र विधि का
पालन करते हुए अपने इष्ट देव भगवान का पूजन सामर्थ्य अनुसार करें फिर जीवित
माता-पिता, daदादा-दादी को दंडवत प्रणाम कर परिक्रमा करें ददुप्रांत सुंदर
फल,मिठाई,वस्त्र अर्पण करें और प्रार्थना करें हे देव हमें ऐसा शास्त्रोक्त
संस्कार-युक्त जीवन प्रदान करें जो हमें जीवन मुक्त बना दे






Comments:
