अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है.. इस दिन विश्व की तमाम महिलाएं अपने देश, क्षेत्र, जात-पात, भेष-भाषा, और राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव की सीमा को पार कर एकजुट होकर इस दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाती है.. इस दिन स्त्री की प्रेम, स्नेह व मातृत्व की ममता के साथ ही शक्तिसंपन्न स्त्री की मूर्ति भी सामने आती है.. आपको मालूम हो कि इक्कीसवीं सदी की महिलाओं ने खुद की शक्ति को पहचान लिया है और काफ़ी हद तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना भी सीख लिया है.. वर्तमान परिवेश में तो वे पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश के तमाम गतिविघियों में हिस्सा भी ले रहीं है..
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत 1900 के आरंभ में हुई थी.. वर्ष 1908 में न्यूयार्क की एक कपड़ा मिल में काम करने वाली तकरीबन 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट का अधिकार देने के लिए प्रदर्शन किया था.. इसी क्रम में 1909 में अमेरिका की ही सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार ”नेशनल वुमन-डे” मनाया था... वर्ष 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाने का फैसला लिया गया और 1911 में पहली बार 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.. इसे सशक्तिकरण का रूप देने के लिए ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में लाखों महिलाओं ने रैलियां निकाली.. बाद में वर्ष 1913 में महिला दिवस की तारीख ग्रिगेरियन कैलेंडर के हिसाब से 8 मार्च कर दी गई.. तब से ये प्रत्येक साल 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है..
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत भी संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 8 मार्च ,1975 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ही मानी जाती हैं.. फिर महिला सशक्तिकरण की पहल 1985 में महिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन नैरोबी में की गई.. महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओ की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं...
भारत में भी महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए और उन्हें सशक्त करने के लिए बहुत पहले से कार्य किए जा रहे हैं. इस कार्य की शुरुआत राजा राममोहन राय, केशव चन्द्र सेन, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर एवं स्वामी विवेकानन्द जैसे महापुरुषों ने की थी जिनके प्रयासों से नारी में संघर्ष क्षमता का आरम्भ होना शुरू हो गया था. इसी क्रम को और आगे बढ़ाया अन्य नेताओं ने... इन सब के साथ महिला सशक्तिकरण की राह में गैर सरकारी संगठनों के प्रयासों को भी नहीं नकारा जा सकता..
महिला सशक्तिकरण से जुड़े तमाम पहलुओं को देखकर ऐसा लगता है कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज कितना जागरुक है और इसके लिए कितने बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं. लेकिन जमीनी हकीकत किसी कड़वे सच्चाई से कम नहीं है... दुनिया भर में नारी सशक्तिकरण की गूंज और समता, समानता, आजादी के नारे तथा तमाम महिला संगठनों की सक्रियता एवं प्रगतिशील प्रयास के बावजूद भी पुरुष प्रधान समाज में नारी की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं है.. और आज भी समाज में महिलाएं दोयम दर्जे की जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं.. हालांकि भारतीय संविधान ने तो नारी को पुरुष के समकक्ष माना है और इसके लिए संविधान में उपबंध भी किया है.. इसके बावजूद भारतीय राजनीति में आजादी के 65 वर्षों बाद भी महिला की भागीदारी बहुत कम है और आज भी महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का इंतजार है.. हालांकि विदेशों में आज महिलाएं जरुर कुछ हद तक सशक्तिकरण की राह पर चली हैं और आगे बढ़ी हैं लेकिन वहां भी उनके साथ होने वाले यौनिक अत्याचारों में कमी नहीं आई है..
मुस्लिम बहुल इलाके के लिए तो महिला सशक्तिकरण की बात करना बिलकुल बेमानी होगा, क्योंकि आज भी महिलाओं का दुनिया में सबसे ज्यादा शोषण मुस्लिम देशों में ही होता है.. जहां पर्दा और बुरके के अंदर महिलाओं को बांध कर रखा जाता है... अगर किसी महिला की अपने अधिकार के लिए आवाज उठ गई तो यह देश उस स्त्री को सरेआम मौत दे देते हैं... तुगलकी फरमानों का सितम हमेशा महिलाओं पर ही टूटता है.. इन देशों में न जाने कब महिला सशक्तिकरण की बयार चलेगी? जो लोग महिलाओं की जागरुकता की बात करते हैं वे कभी इन देशों में जाते ही नहीं हैं और न ही इनकी बात करते हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि इन देशों में महिला सशक्तिकरण एक सपना है, जिसे पूरा करने के लिए एक क्रांति की आवश्यक्ता है...
वर्तमान परिवेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमारे आगे कई ऐसी चुनैतियां हैं जिनका हमें सामना करना है. हमें समझना होगा कि मुठ्ठी भर महिलाओं के उत्थान करने से पूरे नारी समाज का कल्याण नहीं हो सकता, अगर महिलाओं को सशक्त करना है तो पहले समाज को जागरुक बनाना होगा...
Tags:-
Women's day, international women's day, अंतर्राष्ट्रीय, महिला दिवस, सशक्तिकरण, 8 March, वुमन-डे, महिला सशक्तिकरण