totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कालेधन के खिलाफ मुहीम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कालेधन के खिलाफ मुहीम
 
Posted by: Keshav
2012-05-01 11:47:53
665 Views
Comments : 0
 
भिलाई - स्वामी रामदेव जी अपने तीसरे चरण की देश व्यापी यात्रा की शुरुआत एक मई को भिलाई-दुर्ग से करेंगे। दल्ली राजहरा इस यात्रा में महज पड़ाव होगा। यह खुलासा भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग पीठ के केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने रविवार को की है।
डॉ. आर्य ने इस बात का सिरे से खंड़न किया कि मजदूर संगठनों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने की वजह से आंदोलन की शुरुआत दल्ली राजहरा के बजाए दुर्ग-भिलाई से की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक मई चूंकि मजदूर दिवस है और बाबा रामदेव का देशव्यापी आंदोलन दुर्ग-भिलाई से शुरू होना है और दुर्ग जिले में ही प्रख्यात मजदूर नेता स्व. शंकर गुहा नियोगी की कर्मस्थली दल्ली राजहरा है इसलिए आंदोलन का एक पड़ाव दल्ली राजहरा तय किया गया है।
उन्होंने साफ किया कि विचार धारा को लेकर कहीं कोई विरोधाभास वाली स्थिति नहीं है, बल्कि हम तो मजदूर हितों की आवाज बुलंद करने वाले तमाम संगठनों को एक मंच पर लाने प्रयासरत हैं। डॉ. आर्य ने बताया कि भिलाई से लेकर दल्ली राजहरा तक न सिर्फ विभिन्न श्रमिक संगठनों बल्कि सामाजिक संगठनों से भी बात की जा रही है। ज्यादातर ने तो लिखित में अपना समर्थन दे दिया है वहीं कुछ श्रमिक संगठनों से बात करने आज वह खुद यहां आए हैं। उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि बाबा रामदेव ने कभी सार्वजनिक मंच से मजदूर हितों की आवाज बुलंद नहीं की। उन्होंने कहा कि हमारी यह तीसरे चरण की यात्रा काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यवस्था परिवर्तन को लेकर है। यह ऐसे मुद्दे हैं जिनसे मजदूर वर्ग भी प्रभावित है।
जो विरोध करेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे
दल्ली राजहरा में केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने रविवार की देर शाम स्व. शंकर गुहा नियोगी के पुत्र व जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख जीत गुहा नियोगी से मुलाकात की। इस दौरान जीत गुहा नियोगी ने कहा कि बाबा रामदेव मजदूर दिवस पर स्व. शंकर गुहा नियोगी की कर्म स्थली आ रहे हैं, इसलिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। काला धन का मुद्दा उठाकर बाबा रामदेव मजदूर किसान की आवाज को बुलंद कर रहे हैं, इसलिए उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। यदि कोई उनका विरोध करता है तो हम उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। जीत ने बताया कि वह अपनी माताजी के साथ बाबा रामदेव के साथ मंच पर रहेंगे .
Tags:- swami ramdev, baba ramdev, bhilai, durg, dr. jaydeep aarya, shankar guha niyogi
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved