totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्यों रुकते हैं भगवान गुण्ड़िचा नगर
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्यों रुकते हैं भगवान गुण्ड़िचा नगर
 
Posted by: anjalisen
2012-06-14 01:06:10
686 Views
Comments : 0
 
सत्ययुग में एक महानतेजस्वी सूर्यवंशी राजा इन्द्रद्युम हुये. वे अपनी राजधानी अवन्तिकापुरी में अपनी प्रजा के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे. वे भगवान विष्णु के अन्यय भक्त थे. इसलिये भगवान श्रीहरि का साक्षात् दर्शन के लिये लालायित थे.
एक दिन देवर्षि नारद उनकी नगरी पधारे. राजा इन्द्रद्युम ने नारद के चरण धोकर तथा अर्घ्य देकर उनका सत्कार किया, उन्हें सुन्दर सिंहासन पर विराजित किया.
तब देवर्षि नारद मुस्कुराते हुये बोले - राजन् ! मैने सुना है तुम भगवान श्रीहरिविष्णु का साक्षात् दर्शन करने की इच्छा रखते हो.
राजा बोले- भगवन् ! मेरा मन सदैव भगवान नीलमाधव के दर्शन के लिये उत्सुक और विकल रहता है. अतः क्या मेरे साथ रथ पर बैठकर नीलाचल पर्वत पर दर्शन के लिये चल सकते हैं.
नारद जी सहर्ष ही बोले - तथास्तु! तब आवश्यक तैयारी करके दोनों भगवान विष्णु के दर्शन के लिये रथपर सवार हुए. मार्ग में महानदी तथा भुवनेश्वर क्षेत्र आदि पुण्य स्थानों एवं देवताओं का दर्शन करते हुए वे यथासमय दल - बलसहित पुरुषोत्तम क्षेत्रमें जा पहुँचे. वहाँ राजा इन्द्रद्युम्न ने नारदजी के साथ भगवान् नृसिंहजी, कल्पवट तथा श्रीनीलमाधव के स्थान के दर्शन किये.
इस तीर्थ दर्शनों के दौरान देवर्षि नारद ने वहाँ भगवान नृसिंहकी प्रतिमा की स्थापना की. तब राजा ने भगवान का स्तवन करते हुए कहा कि - 'भगवन् ! आप मुझे अपने चरणारविन्दों की ऐसी श्रेष्ठ भक्ति दीजिये. जिससे मैं अपने इस चर्मचक्षु से आपके दिव्य स्वरुप का दर्शन कर सकूँ.'
ऐसा कहकर उन्होंने उन्होंने एक हजार अश्वमेध यज्ञों का अनुष्ठान आरम्भ किया. अनुष्ठान के अन्त में भगवान स्वयं चार विग्रहों में प्रकट हुए. बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शनचक्र के साथ भगवान श्रीजगन्नाथजी दिव्य आसनपर आरुढ़ हुए. भगवान के चार दिव्य रुप सम्पन्न हो जानेपर पुनः आकाशवाणी हुई कि ' इन चारों प्रतिमाओं की नीलाचल पर कल्पवृक्ष के वायव्यकोण में सौ हाथ की दूरी पर और भगवान् नृसिंह के उत्तर भाग में जो मैदान है, उसमें मन्दिर बनवाकर स्थापना करो.' राजा ने उसका प्रसन्नतापूर्वक पालन किया. राजा इन्द्रद्युम्न ने भगवान् जगन्नाथजीकी स्थापना करके उनकी स्तुति की और फिर उन चारों काष्ठमयी प्रतिमाओं का विधिवत् पूजन किया.
तब भगवान श्रीहरिविष्णु ने राजा इन्द्रद्युम को यह वर दिया था कि - ''मैं तुम्हारे तीर्थ के किनारे प्रतिवर्ष निवास करुंगा. मेरे यहाँ स्थित रहने पर सभी तीर्थ उसमें निवास करेंगे. उस तीर्थ में विधिपूर्वक स्नान करके जो लोग सात दिनों तक गुण्डिचा मण्ड़प में विराजमान मेरा, बलराम और सुभद्रा का दर्शन करेंगे, वे मेरा सायुज्य प्राप्त कर लेंगे. इस प्रकार गुण्डिचा नगर में जाकर भगवान विन्दुतीर्थ के तट पर सात दिन तक निवास करते हैं.
Tags:- gundicha temple puri, jagannath puri, jagannath rath yatra, lord Vishnu, balram, subhadra
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved