totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>खालसा पंथ के संस्थापक.
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
खालसा पंथ के संस्थापक.
 
Posted by: Dilipks
2012-12-07 05:30:32
911 Views
Comments : 0
 
सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 ई. को बिहार की राजधानी पटना साहिब में, माता गुजरी जी तथा पिता श्री गुरु तेगबहादुर जी के घर हुआ.. उस समय पिता गुरु तेगबहादुर जी असम और बंगाल में गुरु नानक देव जी का प्रचार-प्रसार करते हुए घूम रहे थे.. उन्हीं के आदेश से गुरु जी का नाम 'गोविंद राय' रखा गया जो बाद में गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से विख्यात हुआ.. गुरु गोबिंद सिंह जी का बचपन से ही सैन्य जीवन के प्रति अत्यधिक लगाव था, जो उन्हें अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह जी से मिला था.. गुरु गोबिंद सिंह जी को बौद्धिक संपदा भी विरासत में ही मिली थी.. वे अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे, जिन्हें फ़ारसी अरबी, संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था.. गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म के कानून को सूत्रबद्ध किया और सिख ग्रंथ 'दसम ग्रंथ' लिखकर प्रसिद्धि पायी.. उन्होंने देश, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिखों को संगठित कर सैनिक परिवेश में ढाला.. गुरु गोबिंद सिंह जी एक ऐसे महापुरुष थे, जो उस युग की आतंकवादी शक्तियों का नाश करने तथा धर्म एवं न्याय की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर सिंह जी के यहाँ अवतरित हुए.. इसी उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था-“मुझे परमेश्वर ने दुष्टों का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए भेजा है”....
जब गुरु गोबिंद सिंह जी आठ साल के थे तभी उनके पिता गुरु तेगबहादुर सिंह जी आनंदपुर साहिब चले गये.. जहां कुछ कश्मीरी पंडितों ने मुगल बादशाह औरंगजेब के अत्याचार से बचने के लिए उनकी शरण में आये.. कश्मीरी पंडितों की फरियाद सुनकर गुरु तेगबहादुर सिंह जी औरंगज़ेब से बातचीत करने के लिए दिल्ली गए, जहां औरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर 11 नवंबर 1675 ई. को दिल्ली की चांदनी चौक में हत्या करवा दी..जिसके उपरांत 9 वर्ष की अवस्था में 'गुरु गोबिंद राय' को गद्दी पर बैठाया गया.. 'गुरु' की गरिमा बनाये रखने के लिए उन्होंने अपना ज्ञान बढ़ाया और संस्कृत, फ़ारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएँ सीखीं.. गोबिंद राय ने धनुष- बाण, तलवार, भाला आदि चलाने की कला भी सीखी.. उन्होंने अन्य सिक्खों को भी अस्त्र शस्त्र चलाना सिखाया.. सिक्खों को अपने धर्म, जन्मभूमि और अपनी रक्षा करने के लिए संकल्पबद्ध किया और मानवता का पाठ पढ़ाया.. उनका नारा था- “सत श्री अकाल”
गुरु गोबिंद सिंह जी का विवाह माता जीतो जी/ माता सुंदरी जी/ माता साहिब कौर जी से हुआ था.. उनके चार पुत्र थे, जिनमें बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी चमकौर के युद्ध में शहीद हुए और बाबा जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी को सरहंद के नवाब ने जिंदा दीवारों में चुनवा दिया था...
धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 ई. में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की.. पाँच प्यारे बनाकर उन्हें गुरु का दर्जा देकर स्वयं उनके शिष्य बनकर कहा- जहाँ पाँच सिख इकट्ठे होंगे, वहीं मैं निवास करूँगा.. उन्होंने सभी जातियों के भेद-भाव को समाप्त करके समतामूलक समाज की स्थापना की और उनमें आत्म-सम्मान की भावना भी पैदा की..
वे एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक नेता थे... उन्होंने सिखों की पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरा किया और इसे ही सिखों का शाश्वत गुरू घोषित किया.. उनके बिचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है.. यही उनके जीवन के विषय में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है..
Tags:- Guru Gobind Singh Ji, Khalsa Panth, Sat Sri Akal, Gobind Rai, Baisakhi, Guru Granth Sahib ,Dasam Granth, पटना साहिब, पंच प्यारे, खालसा पंथ, गुरु ग्रंथ साहिब, बैशाखी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved