गर्भाधान संस्कार
Posted by:
swamini
2011-10-01 12:17:40
973 Views
इस संस्कार का संबंध गर्भाधारण से है. कोई भी व्यक्ति जन्मतः पूर्णरुपेण एकाकी नही होता है. उसके जन्म में आवश्यक रुप से माता और पिता की भूमिका है. माता-पिता की मनोवृत्तियाँ, अभिलाषाएँ और अपेक्षाएँ सम्बंधित व्यक्ति के विकास को बहुत प्रभावित करती हैं. शिशु का जन्म वांछित है कि नही या नही? क्या गर्भधारण नियोजित है अथवा आकस्मिक? इन सभी बातों से बड़ा फ़र्क पड़ता है कि माता-पिता उसके साथ अपना संबंध किस प्रकार जोड़ेंगे. उससे बालक के मन में गहरी छाप पड़ती है.
गर्भाधान संस्कार एक वांछित एवं अभिनन्दनीय संतान की प्राप्ति के लिये प्रार्थना के रुप में किया जाता है. ऐसी संतान को दम्पत्ति के द्वारा भगवान के वरदान के रुप में स्वीकार किया जाता है. दम्पत्ति का एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव तथाप्रतिबद्धता और उसकी संतानोत्पति की अभिलाषा की मान्यता इस संस्कार द्वारा घोषित होती है. यह एक प्रकार से प्रजनन क्रिया का पवित्रीकरण है. दम्पति यदि इस प्रकार की मनोवृत्ति के साथ अपनी संतान को जन्म देती है तो संतान उनके द्वारा वांछित एवं अभिनंदित है. ऐसे में वे उसकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देते हैं. क्रमशः
Tags:-
Impregnation ritual, parent, parents, couple, generation , progeny , god, baby, child, birth, prayer, consecration, sanctification