गुरु नानक देव जी.
Posted by:
Mickysingh
2012-11-23 05:30:10
940 Views
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का जन्म 1469 ई.वी. को पाकिस्तान स्थित लाहौर के तलवंडी गांव के एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था. गुरुनानक देव जी का जन्मदिन सिख धर्म के अनुयायियों द्वारा गुरुनानक जयंती के रुप में बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया जाता है. सिक्ख धर्मग्रंथ के अनुसार जन्म के समय गुरुनानक देव जी के चेहरे पर अदभूत तेज(चमक) था. जिसे देखकर उनकी माता ने उनका नाम नानक रखा. जिसके कारण उनके जन्मस्थली तलवंडी का नाम आगे चलकर ननकाना साहिब के रूप में विख्यात हुआ. गुरुनानक देव जी बचपन से ही प्रखर बुद्धि के धनी थे. लेकिन उनका मन पढ़ने लिखने के बजाय अध्यात्म और सतसंग में अधिक मन लगता था. गुनानक देव जी का विवाह महज 16 वर्ष की अवस्था में हुआ. विवाहोपरांत उनके दो पुत्र हुए. जिनके नाम श्रीचंद और लक्ष्मीचंद था. लेकिन इसके बाद भी गुरुनानक देव का अध्यात्म में रुझान कम नहीं हुआ. और वे अपनी पत्नी और पुत्रों को ससुराल में ही छोड़कर अध्यात्म की यात्रा पर निकल पड़े. जिसके बाद गुरुनानक देव जी भारत सहित अनेक पड़ोसी देशों की यात्रा कर अपनी मानवीय और धार्मिक एकता के उपदेशों और शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया. गुरुनानक देव जी ने अपने उपदेशों में मूर्तिपूजा, अंधविश्वासों, पुराने रीति-रिवाजों, संप्रदायवाद का हमेशा विरोध किया. उन्होंने अपने अनुयायियों को एकेश्वरवाद का संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर एक है और हमेशा एक ही ईश्वर की उपासना करो. उनके अनुसार ईश्वर प्राप्ति के अलग-अलग मार्ग हो सकते हैं, किंतु ईश्वर एक ही होता है और वह ईश्वर है सत्य. उनका मानना है कि ईश्वर को बाहरी पाखंड से नहीं,मन की साधना से ही पाया जा सकता है. ईश्वर प्रकृति में हर जगह मौजूद है। उनके दार्शनिक विचारों में वैराग्य के साथ ही उस समय की धार्मिक, सामाजिक और शासन व्यवस्था में फैली बुराइयों की समाप्ति के लिए गंभीर चिंतन भी होता था. गुरुनानक देव जी ने पुरुषों और महिलाओं की समानता पर भी जोर दिया. गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए उपदेशों में अनेक भाषाओं और बोली के शब्द शामिल होते थे. गुरुनानक देव जी का व्यक्तित्व समाज सुधारक, धर्म सुधारक, दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, कवि, देशभक्ति जैसे गुणों का संगम था. हालांकि गुरुनानक देव जी का जन्म अप्रैल माह में माना जाता है, लेकिन सिक्ख धर्म के अनुयायी कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरुनानक जयंती को गुरुपर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में बहुत श्रद्धा भाव से मनाते हैं.
Tags:-
गुरुनानक देव जी, सिख धर्म, ननकाना साहिब, एकेश्वरवाद, गुरुनानक जयंती, गुरुपर्व