गुरु पूजा विधि
Posted by:
kumar200
2012-06-26 02:05:45
1238 Views
गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णु गुरूर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
(गुरु ब्रह्मा, विष्णु और शिव के वास्तविक प्रतिनिधि है. वह श्रृष्टि करता है., अज्ञानता और मूढ़ के नाश कर ज्ञान फैलाता है/ मै ऐसे गुरु को प्रणाम करता हूँ)
गुरु पूजन के लिये सुबह स्नानादि के बाद अपने गुरु के पांव पर कमल के फूल रखकर उनकी पूजा करें या उनकी मूर्ति अथवा तस्वीर पर कमल पुष्पों द्वारा उनका पूजन करें. पूरे दिन व्रत रखें. व्रत के दौरान केवल दूध अथवा फ़ल लिया जा सकता है. दोपहर में गुरु के अन्य शिष्यों से गुरुओं के उपदेश के सम्बन्ध में बातचीत करें.
शान्ति व स्नेह के साथ गुरु की लिखी पुस्तकों का अध्ययन करें. (मानसिक रूप से ध्यान केन्द्रित हो)
रात में गुरु के अन्य शिष्यों के साथ भगवान् और गुरु की महत्व का गान गायें. पूजा करने का सबसे बढिया तरीका गुरु के उपदेश का अनुसरण करना.
गुरु शिव की तीसरी आँख है. विष्णु के चार हाथ. ब्रह्मा के चार मस्तक है -----------ब्रह्मपुराण
Tags:-
Guru, guru purnima, guru puja, lord brahma, lord Vishnu, lord shiva