totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>चारों धाम में करवायें कालसर्प दोष निवारण
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
चारों धाम में करवायें कालसर्प दोष निवारण
 
Posted by: neerus
2012-05-19 07:23:29
1309 Views
Comments : 0
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय प्राप्त अमृत कलश से प्राप्त अमृत का पान करने से पहले और देवताओं के द्वारा मस्तक और धड़ अलग करने से पहले जो राक्षस अमरता को प्राप्त हुआ वो मस्तक वाला हिस्सा राहू और धड़ वाला केतु कहलाया. 'यजुर्वेद के तेरहवें अध्याय के छठें, सातवें एवं आठवें मंत्रों में सर्पों का पृथ्वी से मनुष्य जीवन से लेकर अंतरिक्ष के सम्बन्धों एवं इनके प्रभावों का गूढ़ अर्थ छिपा है. इन मंत्रों का काल सर्प योग, शांति पूजन अनुष्ठान में अत्यधिक महत्व है.
ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार राहू एवं केतु के मध्य सातों ग्रहों के एक ओर आ जाने से एक प्रकार का असंतुलन कुंड़ली में उपस्थित रहता है. जन्म कुंडली में राहू-केतु की नैऋत दिशा मानी गई है. जो कि पितरों के स्थान का प्रतिनिधित्व करती हैं. यही कारण है कि सिर्फ़ पितृ मोक्ष तीर्थ ही काल सर्प योग शान्ति के प्रमुख स्थान माने गये हैं.
भारत में ये चार स्थान हैं - बद्रीनाथ, गया, उज्जैन और नासिक.
ब्रह्मकपाली- जो बद्रीनाथ में स्थित है.
उत्तर भारत का मोक्ष तीर्थ स्थल गया है.
अवन्तिका तीर्थ स्थल उज्जैन और त्र्यम्बकेश्वर तीर्थ स्थल नासिक.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कालसर्प योग शांति के लिये मोक्ष तीर्थ स्थलों का बहुत ही महत्व है. हमारे शास्त्रों में भी कालसर्प दोष निवारण के लिये इन मोक्ष तीर्थ स्थानों का बहुत ही महत्व बताया गया है. भारत में स्थित इस प्रकार के चार मोक्ष तीर्थ स्थलों में कालसर्प योग शांति के अनुष्ठान विद्वान पण्डितों के द्वारा पितृ शांति अनुष्ठान सहित किये जाते हैं.
ब्रह्मकपाली मोक्ष तीर्थ स्थल बद्रीनाथ हमारे सनातन का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. यहां श्रीभगवान स्वयं नारायण का ब्रह्माजी के मस्तक हटाने का दोष दूर हुआ था. अतः यह स्थान पितृ शांति एवं कालसर्प योग शांति के लिये महत्वपूर्ण है. यहां पर पितृ शांति और कालसर्प योग शांति अनुष्ठान कराने से, सुख-शांति एवं सद्गति की प्राप्ति होती है.
मोक्ष तीर्थ गया - उत्तर भारत का एक प्रमुख पौराणिक मोक्ष तीर्थ स्थल जहाँ के गया श्राद्ध से लगभग सभी परिचित हैं. एक पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीभगवान नारायण ने यहाँ गयासुर का वध किया. जिसे मोक्ष प्राप्त हुआ. श्रीभगवान नारायण के वामन अवतार का एक चरण यहाँ पडा. जहाँ अब अक्षय वट है. ऐसा तीर्थ, ऐसा मोक्ष स्थल गया जो पितृ मोक्ष का एक प्रमुख स्थल है. जहाँ पर विद्वान पण्ड़ितों के द्वारा पितृ शांति अनुष्ठान कराने से सुख-सम्पत्ति, शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है.
त्र्यम्बकम् वन, मोक्ष स्थल (नासिक) जहाँ भगवान श्रीराम ने शबरी के बेर खाये और उसे भगवान श्रीराम की कृपा से मोक्ष प्राप्त हुआ. जहाँ पर बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक त्र्यम्बकम् ज्योर्तिलिंग है. यह स्थान भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में सम्मिलित है. यहाँ पर पितृ शांति अनुष्ठान कराने से पूर्वजों की आत्मा को शांति होती है. एवं जीवन में सुख-शाँति की प्राप्ति होती है.
मोक्ष स्थल, अवन्तिका (उज्जैन)- स्कन्द पुराण के अवंतिका खण्ड़ के अनुसार सभी तीर्थों में सबसे अधिक महत्व उज्जैन नगरी का है. जहाँ विराजते हैं भूतनाथ भगवान राजाधिराज महाकाल. जो की पृथ्वी का नाभिस्थल है. विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर है. काल की गणना का प्रमुख स्थल है. उज्जैन जहाँ है श्रीसिद्धवट तीर्थ, जिसे श्रीसिद्धवट तीर्थ स्थल कहा जाता है. जहाँ भगवान कार्तिक स्वामी ने तारकासुर का वध किया था एवम् उसे मोक्ष प्राप्त हुआ था. उज्जैन जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपानी आश्रम में विद्यार्थी के रुप में वेदों का अध्ययन किया था. रामघाट पर भगवान श्रीराम ने पिता का श्राद्ध किया.
तीर्थ की पवित्र भूमि देवताओं से ही नही, बल्कि युगों-युगों से लगने वाले समस्त महाकुम्भ में ऋषि मुनियों के चरणरज से भी पवित्र होती रही है. जहाँ पर मोक्ष प्रदायिनी क्षिप्रा नदी भारत की एकमात्र उत्तर वाहिनी नदी है और भारत ही नही विश्व में कही भी सनातन पूजन अनुष्ठान के संकल्प में जो संवत् का उच्चारण होता है वह भी उज्जैन के ही चक्रव्रती राजा विक्रमादित्य के नाम से विक्रम संवत् के नाम से जाना जाता है. अतः उज्जैन में पितृ शांति एवं काल सर्पयोग शांति अनुष्ठान कराने से सद्गति यानि मोक्ष, धन, सम्पत्ति, संतति अर्थात् वंश वृद्धि की प्राप्ति होती है.
Tags:- Chaar dham, kedarnath, badrinath, gaya, Ujjain, mahakaleshwar, lord shriram, shiva, tirth yatra
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved