totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>तुलसीदल से ढ़क गया रत्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
तुलसीदल से ढ़क गया रत्न
 
Posted by: kumar200
2012-04-10 02:00:30
838 Views
Comments : 0
 
कांची पुर में एक चक्रवर्ती चोल राजा रहता था। इसी के नाम से चोल वंश क़ि स्थापना हुई। राज्य सुखी सम्पन्न और रोग मुक्त था। एक बार राजा चोल अनन्त शयन नामक तीर्थ पर निकले। यंहा जगदीश्वर भगवान् विष्णु ने योगनिद्रा में शयन किये था। यहाँ राजा चोल ने विधिपूर्वक पूजा किया और दिव्य मनी, मुक्ता फल तथा सुवर्ण के बने हुए सुंदर पुष्पों से पूजन करके भगवान को साष्टांग प्रणाम किया।
राजा चोल के पूजन करने के पश्चात कांची पुर निवासी (ब्राह्मण) पूजन करने आया. उसके तुलसीदल और जल से पूजा करने के कारण राजा चोल जिसने रत्नों से पूजा किया था। वह रत्न तुलसीदल से ढँक गया। यह देख राजा कुपित होकर बोला - विष्णुदास ! मैंने मणियों तथा स्वर्णों से भगवान की पूजा की थी। वह कितनी शोभा पा रही थी। तुमने तुलसीदल चढ़ा कर उसे ढँक दिया। तुमने ऐसा क्यों किया? मुझे तो ऐसा जान पड़ता है की तुम दरिद्र, गंवार हो। भगवान (विष्णु) की भक्ति को बिल्कुल नहीं जानते हो।
ब्राह्मण विनम्रता से बोला - राजन! आपको भक्ति का कुछ भी पता नहीं है। केवल राज लक्ष्मी के कारण आप घमंड कर रहे हैं। बतलाइये तो, आज से पहले आपने कितने वैष्णव व्रतों का पालन किया है नृप श्रेष्ट ।
राजा चोल हँसते हुये बोला- तुम तो दरिद्र और निर्धन हो. तुम्हारी भगवान् विष्णु में भक्ति ही कितनी ?तुमने भगवान् विष्णु को संतुष्ट करनेवाला और कोई भी यज्ञ और दान आदि नहीं किया और न पहले कभी कोई देव मंदिर ही बनवाया है। इतने पर भी तुम्हें अपनी भक्ति का इतना गर्व है? तो हे ब्राह्मण आने वाला समय बतायेगा कि भगवान विष्णु के दर्शन पहले मै करता हूँ या तुम। इतना कहकर राजा अपने राजभवन लौट गया।
राजा चोल ने महर्षि मुद्गल को आचार्य बनाकर वैष्णव यज्ञ आरम्भ कर दिया। उधर ब्राह्मण शास्त्रोंक्त नियमों से विष्णु व्रत का पालन करते हुए मंदिर में ही स्थापित हो गया। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र से पूजा अर्चना शुरु कर दी। वह भगवान की भक्ति में इतना लीन हो गया कि सब प्राणियों के अन्दर भगवान विष्णु को देखने लगा। इस प्रकार राजा और ब्राह्मण दोनों अपने-अपने व्रत में रम गये।
एक दिन ब्राह्मण ने भोजन तैयार किया किन्तु कोई भूखा उस भोजन को चुरा ले गया। इस प्रकार ब्राह्मण द्वारा निर्मित भोजन सात दिनों तक चोरी होता रहा। इस प्रकार ब्राह्मण सात दिनों तक भूखें रहकर भगवान विष्णु की आराधना में लगा रहा। वह विस्मित होकर सोचने लगा कि अगर रसोई बनाकर तुरंत ही भोजन कर लेना उचित हो तो भी यह भी मुझसे नहीं होगा क्योंकि भगवान् विष्णु को अर्पण किये बिना कोई भी वैष्णव भोजन नही करता। आज उपवास करते हुए मुझे सात दिन हो गये। इस प्रकार मैं व्रत में कब तक स्थिर रह सकूँगा। इसलिये आज मै रसोई की भली भाँती रक्षा करूंगा।
एक दिन भोजन बनाने के बाद विष्णु दास चोर को देखने के लिए छुप गया। इतने में एक चांडाल दिखाई दिया। जो रसोई का अन्न हर कर ले जाने के लिए तैयार था। भूख के कारण उस चंड़ाल के मुख पर दीनता छाई हुई थी. शरीर की हड्डियाँ निकल पड़ी थी। इस मार्मिकता को देख ब्राह्मण ने चण्ड़ाल से कहा- भैया ठहरो ! क्यों रुखा-सूखा खाते हो? यह घी तो ले लो। ब्राह्मण को पीछे आते देख, चंड़ाल तेजी से भाग खड़ा हुआ परन्तु कुछ दूर जाकर मूर्छित हो गिर गया। ब्राह्मण दयावश अपने वस्त्र की छोर से उसको हवा करने लगा। तत्पश्चात् जब वह खड़ा हुआ तो, ब्राह्मण ने देखा कि वहाँ कोई चंड़ाल नहीं है। वहाँ तो साक्षात् भगवान् नारायण उपस्थित हैं और दोनों विष्णु लोक को चले गए।
ब्राह्मण को विष्णु लोक जाते हुए देख कर राजा महर्षि मुद्गल से बोला- जिसके साथ स्पर्धा करके मैंने इस यज्ञ, दान आदि कर्म का अनुष्ठान किया है, वह ब्रह्मण मुझसे पहले ही वैकुण्ठ जा रहा है। अत: जान पड़ता है। भगवान् विष्णु केवल दान और यज्ञों से प्रसन्न नहीं होते है। उस प्रभु का दर्शन कराने में भक्ति ही प्रधान कारण है।
राजा चोल अपने भांजे को सिंहासन अर्पित कर यज्ञशाला में गये। यज्ञ कुंड में भगवान विष्णु को संबोधित करते हुए तीन वार उच्च स्वर में बोला - भगवान् विष्णु! आप मुझे मन, वाणी, शरीर और क्रिया द्वारा होने वाली अविचल भक्ति प्रदान कीजिये। यह कहकर-अग्निकुंड में हवीत हो गया। भगवान् विष्णु राजा चोल को भी अपने साथ विष्णु लोक ले गये।
निष्कर्ष : सात्विक मन से साधना में रत रहें। आडम्बर की कोई जरुरत नहीं है।
Tags:- tulsi, tulsidal, bhagwan vishbu, chol vansh, brahman, raja, vishnu puja, vishnulok
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved