totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>दत्तात्रेय के चौबीस गुरु
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
दत्तात्रेय के चौबीस गुरु
 
Posted by: keshav
2012-05-26 01:48:20
1221 Views
Comments : 1
 
एक बार यदु नाम के राजा ने एक अवधूत को मस्ती से विचरते देखकर पूछा- संसार में सभी लोग काम और लोभ की आग से जल रहे हैं पर आपको देखकर लगता है कि आपतक उनकी आँच तक नही पहुँच पाती. ऐसा लगता है कि वन में आग लगी होने पर कोई हाथी गंगा जल के भीतर जा पहुँचा हो. ऐसा क्यों?
अवधूत थे दत्तात्रेय जी महाराज. बोले- मैने बहुत से गुरु किये हैं. उनसे सीख लेकर मैं इस तरह मुक्त होकर विचरता हूँ. मेरे गुरु हैं - पृथ्वी, वायु, आकाश, जल, अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य, कबूतर, अजगर, समुद्र, पतंग, मधुमक्खी, हाथी, शहद ले जाने वाला, हरिण, मछली, पिंगला, वेश्या, कुरर पक्षी, बालक, कुमारी कन्या, बाण बनाने वाला, साँप, मकड़ी और भृंगी कीड़ा.
1. पृथ्वी से मैने धीरज रखने की, क्षमा करने की सीख ली. लोग उसपर कितना उत्पात करते हैं. कोई नींव खोदता है, कोई कुआँ. कोई उस पर फ़ावड़ा चलाता है कोई कुदाली. पृथ्वी न तो किसी से बदला लेती है, न रोती-चिल्लाती है. उसी तरह बुद्धिमान आदमी को कभी अपना धीरज नही खोना चाहिये. पृथ्वी के ही विकार है पेड़ और पहाड़. उनका जन्म दूसरों का उपकार करने के लिये हुआ है. साधु को परोपकार करने की सीख लेनी चाहिये.
2. वायु से मैने यह सीख ली है कि काम भर को ही काम भर को ही विषयों का उपभोग करें. जैसे प्राण वायु को जरुरत भर ही भोजन चाहिये. बाहरी हवा से यह सीखा है कि वह अच्छी-बुरी सभी जगह जाती है, पर सदा शुद्ध रहती है. किसी गुण-दोष में लिपटे नहीं.
3. आकाश से सीखा है कि चाहे जो, सदा अछूता रहे. पानी बरसे, आग लगे, अन्न पैदा हो, नष्ट हो, बादल आयें, चले जायें, किसी से कोई लगाव नही. चाहे जो काल हो, चाहे जो पैदा हो और मरे, आत्मा सबसे अछूता है.
4. पानी से सीखा है कि वह जैसा स्वच्छ, चिकना, मधुर और पवित्र करने वाला होता है वैसे ही हम भी बनें.
5. आग से सीखा है कि सब कुछ पचा लेना चाहिये. अग्नि टेढ़ी, सीधी-लम्बी चौड़ी लकड़कियों में लगी होने पर वैसी ही जान पड़ती है, पर वैसी है नही. वैसे ही सबमें व्यापक आत्मा नाना रुपों में दिखाई देती है पर भीतर एक है.
6. चन्द्रमा से सीख ली है कि कलाओं के घटने-बढ़ने पर भी वह एक जैसा ही रहता है वही हाल आत्मा का है. जन्म से मृत्यु तक शरीर घटता बढ़ता है पर आत्मा पर उसका कोई असर नही होता.
7. सूर्य से यह शिक्षा ली कि किसी में आसक्त न हो. जो ले, सो पानी की तरह बरसा दे. भिन्न-भिन्न पात्रों में सूर्य भिन्न-भिन्न दिखाई देता है, पर है वह एक ही. वही हाल आत्मा का है.
8. कबूतर से यह शिक्षा ली कि किसी से अधिक स्नेह नही करना चाहिये. नही तो बड़ा कष्ट भोगना पड़ता है.

कबूतरों का एक जोड़ा था. कई बच्चे थे. एक दिन माँ-बाप बाहर थे. तभी बहेलिये ने बच्चों को जाल में फ़ांस लिया. लौटकर माँ ने देखा, तो वह भी दुखी होकर बच्चों के साथ जाल में जा गिरी. बाद में कबूतर भी. बहेलिया सबको बाँधकर ले गया.
9. अजगर से सीख ली कि - मीठा-फ़ीका, थोड़ा-बहुत जो मिले, उसी में संतोष माने.
10. समुद्र से यह सीख ली कि सदा प्रसन्न रहें, गम्भीर रहें, फ़िर चाहे ज्वार आये, चाहे भाटा.
11. पतंग से सीख ली कि रुप के मोह में पड़कर आग में न कूदें.
12. भौरें से सीख ली कि सार जहाँ मिले ले ले.
13. हाथी से सीख ली कि काठ की हुई स्त्री को भी न छुयें.
14. मधु का छत्ता तोड़ने वाले से सीख ली कि किसी चीज का संग्रह करके न रखें. 'खाय न खरचे सूम धन, चोर सबै ले जाय''
15. हरिन से यह सीख ली कि सँगीत के नाच-गान के फ़ेर में कभी न फ़ँसे.
16. मछली से यह सीख ली कि जीभ के स्वाद में कभी न पड़े. मछली कांटे में लगे माँस के टुकड़े के फ़ेर में फ़ंसकर प्राण गवा देती है, वही हाल स्वाद के लोभी पुरुषों का होता है. इसलिये जीभ को जीतना जरुरी है जिसने जीभ को जीत लिया, उसने सारी इन्द्रियाँ जीत ली.
17. पिंगला नाम की वेश्या से यह सीख ली कि आशा और सो भी धन की आशा कभी न करनी चाहिये. धन के लिये वह पुरुष की आशा में पड़ी बहुत दुख भोगती रही. बाद में जब उसने धन की आशा छोड़ दी, तो सुख से सोयी.
18. कुरर पक्षी से सीख ली कि किसी चीज का संग्रह नही करना चाहिये. उससे बड़ा दुख भोगना पड़ता है. जो अंकिचन है वह बहुत सुखी रहता है.
कुरर पक्षी कहीं से माँस का एक टुकड़ा पा गया था. वह उसे अपनी चोंच में दबाये लिये जा रहा था. दूसरे पक्षियों ने उसे देखा. लगे उसे चोंचों से मारने. लाचार उसने वह टुकड़ा फ़ेंक दिया. सारी झंझट कट गयी.
19. बालक से यह सीख ली कि हमें सदा निश्चिन्त और आनन्द में मगन रहना चाहिये.
20. कुमारी कन्या से यह सीख ली कि कई लोग साथ रहने से झगड़ा होता है, इसलिये अकेला ही विचरे. वह कुमारी धान कूट रही थी. चूड़ियाँ बजने लगीं. बाहर मेहमान बैठे थे. उसने चूड़ियाँ तोड़ दीं. केवक एक-एक चूड़ी रखी, तब बिना आवाज के धान कुट गया.
21. एक बाण बनाने वाला कारीगर बाण बना रहा था. उसके पास से एक बारात निकल गयी बाजे गाजे के साथ. उसे पता ही न चला. उससे मैंने सीखा कि आसन और प्राणायाम से अभ्यास और वैराग्य से मन को वश में कर ले, फ़िर उसे एक लक्ष्य में लगा दे.
22. सांप से यह सीखा ली कि उसकी तरह अकेले विचरें, कही घर न बनाये.
23. मकड़ी से यह सीख ली कि परमेश्वर भी जाला फ़ैला कर उसी में विहार करते हैं फ़िर उसे निगल जाते हैं.
24. भृंगी से यह सीख ली कि एकाग्र होकर मन को लगा दें तो जिसमें मन लगा हो, खुद भी वही हो जाता है. मन लगाना चाहे प्रेम से हो चाहे द्वेष से, चाहे भय से-
यत्र यत्र मनो देही धारयेत् सकलं धिया
स्नेहाद् द्वेषाद् भयाद् वापि याति तत्तत्सरुपताम्.
Tags:- Dattatreya, dattatreya mantra, avdhut, ganga, gangajal, earth, air, sky, space, water, Agni, fire, moon, sun, Surya, pigeon, boa, python, sea, bee, hathi, honey, fish, bird, snake
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2016-05-04 09:48:21

 
जय राधे कृष्ण
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved