totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बहेलिया की कथा...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बहेलिया की कथा...
 
Posted by: vikasg21
2013-03-06 03:10:13
1504 Views
Comments : 0
 
एक समय की बात है जब माता पार्वती जी ने भगवान शिवशंकर से पूछा कि 'ऐसा कौन-सा श्रेष्ठ तथा सरल व्रत-पूजन है, जिससे मृत्युलोक के प्राणी आपकी कृपा सहज ही प्राप्त कर लेते हैं?' तब उत्तर में भगवान शिवजी ने मां पार्वती को 'शिवरात्रि' के व्रत का विधान बताकर एक बहेलिया की कथा सुनाई... उन्होंने कहा कि 'एक गांव में एक बहेलिया रहता था.. वो पशुओं की हत्या करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.. हालांकि वह एक साहूकार का ऋणी था, लेकिन उसका ऋण समय पर न चुका सका.. जिसके कारण क्रोधित होकर साहूकार ने शिकारी को शिवमठ में बंदी बना लिया और संयोग से उस दिन शिवरात्रि थी..
शिकारी ध्यानमग्न होकर मंदिर में शिव-संबंधी धार्मिक बातें सुनता रहा.. चतुर्दशी को उसने शिवरात्रि व्रत की कथा भी सुनी.. शाम होते ही साहूकार ने उसे अपने पास बुलाया और ऋण चुकाने के विषय में बात की.. शिकारी अगले दिन सारा ऋण चुका देने का वचन देकर बंधन से छूट गया और अपनी दिनचर्या की भांति वह जंगल में शिकार के लिए निकला.. लेकिन दिनभर बंदी गृह में रहने के कारण भूख-प्यास से व्याकुल था.. शिकार करने के लिए वह एक तालाब के किनारे बेल के पेड़ पर पड़ाव बनाने लगा.. बेल पेड़ के नीचे एक शिवलिंग था जो वेलपत्रों से ढका हुआ था, लेकिन शिकारी को इस बात की भनक तक नहीं थी... पड़ाव बनाते समय उसने जो टहनियां तोड़ीं, वे संयोग से शिवलिंग पर गिरीं.. इस प्रकार दिनभर भूखे-प्यासे शिकारी का व्रत भी हो गया और शिवलिंग पर बेलपत्र भी चढ़ गए..
जब एक पहर रात्रि बीत गई तब एक गर्भिणी मृगी तालाब पर पानी पीने पहुंची.. जिसे देखकर शिकारी ने धनुष पर तीर चढ़ाकर ज्यों ही प्रत्यंचा खींची, त्यों ही मृगी बोली, 'मैं गर्भिणी हूं.. शीघ्र ही प्रसव करूंगी.. तुम एक साथ दो जीवों की हत्या करोगे, जो ठीक नहीं है.. मैं बच्चे को जन्म देकर शीघ्र ही तुम्हारे सामने प्रस्तुत हो जाऊंगी, तब मार लेना'.. शिकारी ने प्रत्यंचा ढीली कर दी उसके बाद मृगी जंगली झाड़ियों में चली गई...
कुछ ही देर बाद एक और मृगी उधर से निकली.. शिकारी को खुशी का ठिकाना न रहा.. पास आने पर उसने धनुष पर बाण चढ़ाया.. तब उसे देखकर मृगी ने विनम्रतापूर्वक निवेदन किया, 'हे पारधी! मैं थोड़ी देर पहले ऋतु से निवृत्त हुई हूं.. कामातुर विरहिणी हूं.. अपने प्रिय की खोज में भटक रही हूं.. मैं अपने पति से मिलकर जल्द ही तुम्हारे पास आ जाऊंगी..' शिकारी ने उसे भी जाने दिया.. इस तरह दो बार आया हुआ शिकार को खोकर उसका माथा ठनका.. वह चिंता में पड़ गया.. रात्रि का आखिरी पहर बीत रहा था.. तभी एक अन्य मृगी अपने बच्चों के साथ उधर से निकली.. शिकारी के लिए यह स्वर्णिम अवसर था.. उसने धनुष पर तीर चढ़ाने में देर नहीं लगाई.. वह तीर छोड़ने ही वाला था कि मृगी बोली, 'हे पारधी!' मैं इन बच्चों को इनके पिता के हवाले करके लौट आऊंगी.. इस समय मुझे मत मारो..
शिकारी हंसते हुए बोला, सामने आए हुए शिकार को छोड़ दूं, मैं ऐसा मूर्ख नहीं हूं.. इससे पहले मैं दो बार अपना शिकार खो चुका हूं.. मेरे बच्चे भूख-प्यास से तड़प रहे होंगे.. इस पर जवाब देते हुए मृगी ने कहा, जैसे तुम्हें अपने बच्चों की ममता सता रही है, ठीक वैसे ही मुझे भी.. इसलिए सिर्फ बच्चों के नाम पर मैं थोड़ी देर के लिए जीवनदान मांग रही हूं.. हे पारधी! मेरा विश्वास कर, मैं इन्हें इनके पिता के पास छोड़कर तुरंत लौटने की प्रतिज्ञा करती हूं..
मृगी का दीन स्वर सुनकर शिकारी को भी उस पर दया आ गई.. उसने उस मृगी को भी जाने दिया.. शिकार के अभाव में बेल-वृक्ष पर बैठा शिकारी बेलपत्र तोड़-तोड़कर नीचे फेंकता जा रहा था.. अब जैसे ही पौ फटने को हुई तब एक हृष्ट-पुष्ट मृग उसी रास्ते पर आया.. अब शिकारी ने सोच लिया कि इसका शिकार वह अवश्य करेगा.. शिकारी की तनी प्रत्यंचा देखकर मृग विनीत स्वर में बोला, हे पारधी भाई! यदि तुमने मुझसे पूर्व आने वाली तीन मृगियों तथा छोटे-छोटे बच्चों को मार डाला है, तो मुझे भी मारने में विलंब न करो, ताकि मुझे उनके वियोग में एक क्षण भी दुःख न सहना पड़े.. मैं उन मृगियों का पति हूं.. यदि तुमने उन्हें जीवनदान दिया है तो मुझे भी कुछ क्षण का जीवन देने की कृपा करो.. मैं उनसे मिलकर तुम्हारे समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा..
मृग की बात सुनते ही शिकारी के सामने पूरी रात का घटनाचक्र घूम गया, उसने सारी कथा मृग को सुना दी.. तब मृग ने कहा, हे पारिधि! 'मेरी तीनों पत्नियां जिस प्रकार प्रतिज्ञाबद्ध होकर गई हैं, मेरी मृत्यु से अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगी.. अतः जैसे तुमने उन्हें विश्वासपात्र मानकर छोड़ा है, वैसे ही मुझे भी जाने दो.. मैं उन सबके साथ तुम्हारे सामने शीघ्र ही उपस्थित होता हूं..' इस तरह से उपवास, रात्रि-जागरण तथा शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ने से शिकारी का हिंसक हृदय निर्मल हो गया था.. उसमें भगवद् शक्ति का वास हो गया था.. धनुष तथा बाण उसके हाथों से सहज ही छूट गया.. भगवान् शिव की अनुकंपा से उसका हिंसक हृदय कारुणिक भावों से भर गया और वह अपने अतीत के कर्मों को याद करके पश्चाताप की ज्वाला में जलने लगा..
थोड़ी ही देर बाद वह मृग सपरिवार शिकारी के समक्ष आ गया, ताकि वह उनका शिकार कर सके, किंतु जंगली पशुओं की ऐसी सत्यता, सात्विकता एवं सामूहिक प्रेमभावना देखकर शिकारी को बड़ी ग्लानि हुई.. उसके आंखों से आंसुओं की झड़ी लग गई.. उस मृग परिवार को न मारकर शिकारी ने अपने कठोर हृदय को जीव हिंसा से हटा सदा के लिए कोमल एवं दयालु बना लिया.. उधर देवलोक से समस्त देव समाज भी इस घटना को देख रहे थे.. घटना की परिणति होते ही देवी-देवताओं ने पुष्प-वर्षा की.. जिससे शिकारी तथा मृग परिवार मोक्ष को प्राप्त हुए'..
इस प्रकार भगवान महादेव के मुख से शिकारी की कथा सुनकर माता पार्वती जी को भी यह ज्ञात हो गया कि महाशिवरात्रि भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है.. इस दिन श्रद्धालुओं को भगवान शिवशंकर का आशीर्वाद सहजता मिल जाता है.. यह दिन अपनी आत्मा को पुनीत करने का महाव्रत है.. इसके करने से सारे पापों का नाश हो जाता है.. हिंसक प्रवृत्ति बदल जाती है.. निरीह जीवों के प्रति दया भाव उपज जाता है.. ईशान संहिता में इसकी महत्ता का उल्लेख इस प्रकार से किया गया है-
॥शिवरात्रि व्रतं नाम सर्वपापं प्रणाशनम्।
आचाण्डाल मनुष्याणं भुक्ति मुक्ति प्रदायकं॥
Tags:- Mahashivratri, Ktha, Shiv, Parvati, Bhagwan, महाशिवरात्रि, शिकारी, बहेलिया, कथा, शिव, बेलपत्र, बेल
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved