totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बाल हनुमान कथा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बाल हनुमान कथा
 
Posted by: Anjalisen
2012-04-06 02:06:15
1673 Views
Comments : 0
 
श्रीरामावतार के समय ब्रह्माजी ने देवताओं को वानर और भालुओं के रुप में पृथ्वी पर प्रकट होकर श्रीराम की सेवा करने का आदेश दिया था. इससे उस समय सभी देवता अपने-अपने अंशो से वानर और भालुओं के रुप में उत्पन्न हुये. इनमें वायु के अंश से स्वयं रुद्रावतार महावीर हनुमान जी ने जन्म लिया था. इनके पिता वानरराज केसरी और माता अंजनीदेवी थीं. जन्म के समय इन्हें क्षुधापीड़ित देखकर माता अंजना वन से फ़ल लाने चली गयीं, उधर सूर्योदय के अरुण बिम्ब को फ़ल समझकर बालक हनुमान ने फ़ल समझकर छलांग लगायी और पवन-वेग से जा पहुँचे सूर्यमण्डल. उस दिन राहु भी सूर्य को ग्रसने के लिये सूर्य के समीप पहुँचा था.
हनुमान जी ने फ़ल प्राप्ति में अवरोध समझकर उसे धक्का दिया तो वह घबराकर इन्द्र के पास जा पहुँचा. इन्द्र ने सृष्टि की व्यवस्था में अवरोध समझकर बालक हनुमान पर वज्र का प्रहार किया, जिससे हनुमान जी के बायीं ओर की ठुड्डी (हनु) टूट गई. अपने पुत्र पर वज्र के प्रहार से वायुदेव अत्यन्त क्षुब्ध हो गये और उन्होंने अपना संचार बन्द कर दिया. वायु ही प्राण का आधार है, वायु के संचरण के अभाव में समस्त प्रजा व्याकुल हो उठी. समस्त प्रजा को व्याकुल देख प्रजापति पितामह ब्रह्मा सभी देवताओं को लेकर वहाँ गये, जहाँ अपने मुर्छित शिशु हनुमान को लिये वायुदेव बैठे थे. ब्रह्मा जी ने अपने हाथ के स्पर्श से शिशु हनुमान को सचेत कर दिया. सभी देवताओं ने उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्रों से अवध्य कर दिया. पितामह ने वरदान देते हुये कहा-मारुत! तुम्हारा यह पुत्र शत्रुओं के लिये भयंकर होगा. युद्ध में इसे कोई जीत नही सकेगा. रावण के साथ युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाकर यह श्रीरामजी की प्रसन्नता का सम्पादन करेगा.
Tags:- Shri hanuman, baal hanuman, pavandev, mata anjani, indra, rahu, surya, mahaveer hanuman
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved