बुद्व पूर्णिमा
Posted by:
abhitrend4
2013-05-24 12:49:29
1243 Views
भारत की पवित्र भूमि पर ऐसे कई महापुरुषों ने जन्म लिया है,जिन्होंने अपने सिद्धांतों के बल पर मानव के भीतर छिपे रहस्यों को उजागर किया है। इन्हीं महापुरूषों में से एक हैं महात्मा बुद्व, आपने मनुष्य रूप में जन्म लेकर अध्यात्म की उंचाँई को छुआ है। आपके मार्गदर्षिता पर लोगों ने बौद्व धर्म को अपनाया है।
जिस दिन चद्रमा पूरा निकलता है उस दिन को पूर्णिमा कहते हैं। वैसे ही वैशाख महीने में जब चन्द्रमा पूरा होता है तो उस दिन को बुद्व पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन को बुद्व भगवान के सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है। बुद्व पूर्णिमा के दिन दूर-दूर से श्रद्वालु बिहार (बौद्व गया) में एकत्रित होकर बुद्व जयंति बड़े ही धूम धाम से मनाते है। इस वर्ष 2013 में बुद्व पूर्णिमा 25 मई दिन शनिवार को मनाया जायेगा।
भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में 563 ईशा पूर्व में हुआ था। आपके पिता शुद्धोधन शाक्य राज्य कपिलवस्तु के शासक थे। माता का नाम महामाया था। महात्मा बुद्ध (सिद्धार्थद्ध) के जन्म के सातवें दिन माता महामाया का देहान्त हो गया था। अतः उनका पालन-पोषण उनकी मौसी व विमाता गौतमी ने किया था।
सिद्धार्थ एकान्तप्रिय एवं दयावान व्यक्ति थे। जिस कारण उनके पिता बहुत चिन्तित रहते थे। इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ की 16वर्ष में ही यशोधरा से शादी कर दी गई। कुछ वर्ष बाद एक पुत्र हुआ जिसका नाम राहुल था। सभी लोग पुत्र जन्म की खुशियां मना रहे थे परन्तु सिद्धार्थ कि उस वक्त यह सोच थी कि आज मेरे जीवन में बन्धन की एक और ऋखंला जुड़ गई है। अर्थात उनका मन शांत नही था। चार दृश्यों;- वृद्ध, रोगी, मृतव्यक्ति एवं सन्यासीयों ने उनके जीवन को वैराग्य के मार्ग की तरफ मोड़ दिया था। अतः एक रात गृह त्यागकर ज्ञान की खोज में निकल पड़े।
सिद्धार्थ गया पहुँचे वहाँ एक वट वृक्ष के नीचे समाधी लगा लिये। सात दिन व सात रात के उपरान्त वैशाख पूणिर्मा के दिन सिद्धार्थ को सच्चे ज्ञान की अनुभूति हुई। तभी से आप महात्मा बुद्ध कहलाए। जिस वट वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था उसे "बोद्ध गया" कहा जाता है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात बुद्ध सारनाथ में पाँच सन्यासीयों को उपदेश दिये। महात्मा बुद्ध द्वारा दिये गये इस स्थान को धर्म चक्र परिवर्तन कहते है। अंतिम में भगवान बुद्व कपिलवस्तु गए थे।
महात्मा बुद्ध आजीवन सभी नगरों में घूम-घूम कर अपने विचारों को प्रसारित करते रहे। भ्रमण के दौरान जब वे पावा पहुँचे तो वहाँ उन्हे अतिसार रोग हो गया था। तद्पश्चात कुशीनगर गये जहाँ 483 ईसा पूर्व में वैशाख पूणिर्मा के दिन अमृत आत्मा मानव शरीर को छोङ ब्रहमाण्ड में लीन हो गई।
भगवान बुद्ध के उपदेशों एवं वचनों का प्रचार प्रसार सबसे ज्यादा सम्राट अशोक ने किया। भीमराव आम्बेडकर भी बौद्ध धर्म को मानते थे। बाद में सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को श्रीलंका, जापान, तिब्बत तथा चीन तक फैलाया।
Tags:-
बुद्व पूर्णिमा, वैशाख, सिद्धार्थ, भगवान बुद्ध, भीमराव आम्बेडकर, सम्राट अशोक, बौद्व गया, बुद्व जयंतà¤