totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भगवान् विष्णु के प्रतिमाह पूजन विधि
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भगवान् विष्णु के प्रतिमाह पूजन विधि
 
Posted by: kumar200
2012-04-13 12:20:06
1211 Views
Comments : 0
 
जिस पुरुष पर यज्ञ स्वरुप भगवान् जनार्दन की प्रसन्नता हो जाती है उसे इहलोक और परलोक में सुख मिलता है। जिस किसी उपाय द्वारा जो लोग भगवान् विष्णु को आराधना में लगे रहते है। वे परम पद को प्राप्त करते है।
मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी को व्रत करके जलाशायी भगवान् नारायण की पूजा करें विधि : श्वेत वस्त्र धारण करें। मौन रहकर, गंध, पुष्प, अक्षत आदि से श्री हरी की पूजा करे।
केशवाय नमस्तुभ्यं (केशव! आपको नमस्कार है) मंत्र से प्रज्वलित अग्नि में घृत मिश्रित-तिल की 108 बार आहुति दें। रात्रि में जागरण करें इसी रात्रि में सेर भर दूध से रोग-शोक रहित होकर नारायण को स्नान करावे। गीत-वाद्य के साथ भक्ति पूर्वक तीन समय पूजन करें। दैनिक कर्म से निवृत होकर सुबह में पूजा करें। निम्न मंत्रो से दक्षिणा अर्पित करें। "घृत मिश्रित खीर और नारियल का फल भक्ति पूर्वक ब्राह्मण को अर्पित करें।
केशव के शिहा देव: सर्व सम्प्तप्रदायकः। परमानं प्रदानेन मम स्यादिश्टकः।। (जिन्होंने केशी दैत्य को मारा तथा जो सब प्रकार क़ि सम्पति देने वाले है, वे भगबान केशव, यह उत्तम अन्नदान करने से मेरे लिए अभीष्ट वस्तु को देने वाले हो। तदनुसार अपने परिवार के संग भोजन करें।
2.पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी। ''नमो नारायणाय" मंत्र क़ा जाप करें. पूजनोत्सर्ग के बाद खिचड़ी दान करें। निम्न मंत्र से दक्षिणा दे-
सर्वात्मा,सर्वलोकेश: सर्व व्यापी सनातन:।
नारायानाय प्रसन्न: स्यात क्रिशारान्न प्रदानत:।।
(जो सबके आत्मा, सम्पूर्ण लोको के ईश्वर तथा सर्वत्र व्यापक है। वे सनातन भगवान् श्री नारायाण, यह खिचड़ी दान करने से मुझ पर प्रसन्न हो)
3.माघ मास शुक्ल पक्ष: द्वादशी। "नमस्ते माधवाय" मंत्र से अग्नि में आठ बार घी की आहूति दें। सेर भर दूध से भगवान् को नहलावे। तीन समय पूजन करके रात्रि में जागरण करें। सुबह में दक्षिणा देते समय मंत्र पाठ करे-
माधव: सर्व भूतात्मा, सर्व कर्म फल प्रद:।
तिलदानें महता सर्वां कामां प्रयच्छतु।।
(सम्पूर्ण कर्मो का फल देने वाले तथा समस्त भूतों के आत्मा, भगवान् लक्ष्मीपति तिल के इस महादान से प्रसन्न होकर मेरी सब कामानाएँ पूरी करें) प्रतिग्रह में - वस्त्र, सेर भर तिल और आदि दान करें।
4. फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी। "ॐ गोविन्दाय नमस्तुभ्य "मंत्र से पूजा करें। घी मिश्रित तिल की 108 बार आहूति देकर तथा एक सेर दूध से पवित्रता पूर्वक भगवान गोविन्द को स्नान करावे। रात में जागरण और तीनों समय पूजन करें। सुबह में दक्षिणा स्वरुप (चार सेर) धान दान करें। दक्षिणा मंत्र -
"नमो गोविन्द सर्वेश, गोपिका जन वल्लभ।
अनने धान्य दानें प्रीतो भव जगद गुरो।
(गोविन्द सर्वेश्वर। गोपांगानाओ के प्राण बल्लभ! जगद गुरो! इस धान के दान से आप मुझ पर प्रसन्न हो)
5 चैत्र मास शुक्ल पक्ष द्वादशी - नमोस्तु विष्णवे तुभ्यं। मंत्र द्वारा एक सेर दूध और घी से भगवान को स्नान करावे। रात्रि में जागरण करावे। सुबह में घी, मधु और तिल मिश्रित हवन की सामग्री से 108 बार आहूति दें। चार सेर चावल दान दे।
प्राणद: सर्व बल्लभ:। तांदुलाढक दानें प्रीयतां में जनार्दन।।
(भगवान् महाविष्णु प्राण स्वरुप है। वे ही सबके प्रियतम और प्राण दाता है। इस एक आढक (चार सेर चावल) के दान से वे भगवान् जनार्दन मुझ पर प्रसन्न हो।
6 वैशाख मास शुक्ल पक्ष द्वादशी देवेश्वर मधु सुदन को ड्रोन (कलश) परिमिति दूध से स्नान करावे। रात में जागरण करावे। घी की 108 बार आहूति से होम करते हुए इस मंत्र का पाठ करें "नमस्ते मधुहंत्रे"
7 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष: द्वादशी को चार सेर दूध से से भगवान त्रि विक्रम को स्नान करावे। खीर की 108 आहुति होम करे। मंत्र पाठ करे। नमस्त्री विक्रमाय"
प्रात: कृत्य करके पूजन के पश्चात ब्राह्मण को दक्षिणा सहित -बीस पूआ दान करते हुये इस मंत्र का पाठ करे:
देवदेव जगन्नाथ प्रसिद परमेश्वर। उपायनं च सम गृह्य ममाभीष्ट प्रदो भव।। (देवदेव नारायण! जगनाथ! परमेश्वर! आप मुझ पर प्रसन्न होइये और यह भेंट ग्रहण करके मेरे अभीष्ट की सिद्धी कीजिए।
8 आषाढ़ शुक्ल पक्ष: द्वादशी। चार सेर दूध से वामन जी को स्नान करावे। नमस्ते वामनाय- मंत्र के साथ दूर्वा और घी की 108 बार आहुति दें। रात में जागरण करे। दही, अन्न, और नारियल फल दान दे। "वामनो बुद्धिदो द्रव्यस्थो वामन: सदा।
वामंस्तार को स्माच्च वामनाय नमो नम:।।
(वामन बुद्धि दाता है और द्रव्य में भी सदा वामन जी स्थित रहते है। वामन ही इस संसार सागर से तारने वाले है। वामन जी को बार-बार नमस्कार है।
9 श्रावण शुक्ल पक्ष: द्वादशी- मधु मिश्रित दूध से भगवान् को स्नान करावे। गंध, पुष्प, धूप दीप, आदि से पूजन करे। दही मिले हुए घी से 108 बार आहुति दे। "नमोस्तु श्री धराय" मंत्र से पूजा करे। रात जागरण करे। चार सेर दूध दान करे। वस्त्र व दक्षिणा सहित - सोने के दो कुंडल (यथा संभव ) दान करे।
दक्षिणा मंत्र:
क्षीराब्धिशायीं देवेश रमाकांत जगत्पते। क्षीरदानेनसुप्रीतो भव सर्व सुख प्रद:।। (क्षीर सागर में शयन करनेवाले देवेश्वर! लक्ष्मी कान्त! जगत्पते! इस दुग्ध दान से आप अत्यंत प्रसन्न हो। सम्पूर्ण सुखों के दाता होइये। 10 भाद्र शुक्ल पक्ष: द्वादशी- एक ड्रोन (कलश) दूध से जगद गुरु श्री हृकेश को स्नान करावे। "हृषीकेश नमस्तुभ्यं" इस मंत्र से पूजन करे। मधु मिश्रित चरु से 108 आहुति दे। रात में जागरण करे।
आत्म ग्यानी (कर्तव्य निष्ट) ब्रह्मण को डेढ़ आढक (छ: सेर) गेंहू और यथा शक्ति सुवर्ण दान करे। हृषीकेश नमस्तुभ्यं सर्वलोकैक हेतवे।
महयं सर्व सुखमं देहि गोधूमस्य प्रदानत:।।
इन्द्रियों के स्वामी भगवान् हृषीकेश! आप सम्पूर्ण लोको के एक मात्र कारण है। आपको नमस्कार है। इस गोधूम दान से प्रसन्न हो आप मुझे सब प्रकार के सुख दीजिये। 11 आश्विन शुक्ल पक्ष में पद्मानाभ को दूध से स्नान करावे। फिर "नमस्ते पद्य नाभाय" मंत्र से यथा शक्ति तिल, चावल, जौ और घृत द्वारा होम एवं पूजन करें. जागरण करें। एक पाव मधु दान करे।
पद्माभ, नमस्तुभ्यं सर्वलोक पितामह।
मधु दानेन सुप्रीतो भव सर्व सुख प्रद:।।
सम्पूर्ण लोको के पितामह पद्माभ आपको नमस्कार है। इस मधु दान से अत्यंत प्रसन्न हो आप हमें सम्पूर्ण सुख प्रदान करे।
12 कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में चार सेर दूध, दही अथवा उतने ही घी से भक्ति पूर्वक भगवान् दामोदर को स्नान करावे। स्नान करने का मंत्र "ॐ नमो दामोदराय है।" मधु, घी मिलाये हुए-तिल की 108 आहुति दे। प्रात: काल नित्य कर्म से युक्त होने के बाद कमाल के फूलों द्वारा भगवान् की पूजा करे। घृत मिश्रित तिलों से 108 बार आहुति दें। पांच प्रकार के अन्न दान करे। दामोदर जगन्नाथ सर्व कारण, त्राहि मां कृपया देव शरणागत पालक।। (दामोदर !जगन्नाथ ! आप समस्त कारणों के भी कारण है। शरणागतों की रक्षा करने वाले देव! कृप्या मेरी रक्षा कीजिए।
दान मंत्र:
देवदेव जगन्नाथ भक्तानुग्रह विग्रह। ग्रिहानो पायनम कृष्ण सर्वा भीष्ट प्रदो भव।।
(भक्तों पर कृपा करके अवतार-शरीर धारण करनेवाले देवदेव जगदीश्वर! श्री कृष्ण! आप यह भेंट ग्रहण कीजिए और मुझे सम्पूर्ण अभीष्ट वस्तुएं दीजिये।
दोनों घुटने पृथ्वी पर टेक कर व्रती पुरुष नत मस्तक होकर प्रार्थना करे।
नमो नमस्ते सुरराज रज। नमोस्तु ते देव जग निवाश। कुरुष्व सम्पूर्ण फलं ममाद्य, नमोस्तु तू भयं पुरुषोत्तमाय।।
(देवताओं के राजा धीरज! आपको नमस्कार है। नमस्कार है। सम्पूर्ण जगत के निवास स्थान नारायण देव! आपको नमस्कार है। आज मेरे इस व्रत को पूर्णतः सफल बनाये। आप पुरुषोतम को नमस्कार है।
Tags:- bhagwan vishnu, lord vishnu, vishnu puja, vishnu mantra
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved