totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मंत्रों का सौन्दर्य
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मंत्रों का सौन्दर्य
 
Posted by: tniranjan
2012-07-02 02:55:33
1366 Views
Comments : 0
 
वेद के मंत्रों में सुन्दरता भरी पड़ी है. वैदिक पण्डित जब स्वर के साथ वेद मंत्रों का पाठ करते हैं तो हृदय प्रसन्न हो उठता है. जो सुनता है मुग्ध हो उठता है.
इतना ही नही, ऋचाओं में जो अर्थ भरा है, वह तो उससे भी सुन्दर है. उनमें जो भाव भरे हैं, वे मनुष्य को ऊपर उठाने वाले हैं. समाज को ऊपर उठाने वाले हैं. उनसे आत्मा का भी कल्याण होता है, समाज का भी.
वेदों का विषय
वेदों में मुख्य रुप से तीन विषय दिये गये हैं.
(1) कर्मकाण्ड़ (2) ज्ञानकाण्ड़ और (3) उपासना काण्ड़.
कर्मकाण्ड़ में यज्ञ कर्म दिया गया है. जिससे यज्ञ करने और कराने वाले को लोक परलोक में सुख मिले.
ज्ञानकाण्ड़ में परमात्मा और आत्मा का तत्व और लोक-परलोक का रहस्य बताया गया है.
उपासनाकाण्ड़ में ईश्वर-भजन कैसे करना, यह बताया गया है. इससे मनुष्य को लोक-परलोक में सुख मिल सकता है और ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है.
वेदों का संदेश
वेद में धर्म का सच्चा रास्ता दिखाया गया है.
वैदिक ऋषि यह मानते थे कि एक ही ब्रह्म सारे जगत में व्याप्त है. सबके भीतर एक ही तत्व समाया है. ऊपर से किसी का नाम-रुप कुछ भी हो, भीतर सबमें एक ही ईश्वर भरा है. बाहरी रुप बदलता रहता है, घटता-बढ़ता, छीजता-पनपता रहता है, पर भीतर तत्त्व जैसा-का-तैसा रहता है. वह अजर अमर है.
वेद में धर्म का पालन करने पर, सदाचार पर, पाप से बचने पर तो जोर दिया ही गया है, पर इसका मतलब यह नही कि वैदिक ऋषि जीवन से उदासीन थे. वे चाहते थे कि मनुष्य ठीक ढ़ंग से विकसित हो. वह जीवन का प्राकृतिक का पूरा-पूरा आनन्द ले. हमारे चारों ओर जो आनन्द बिखरा पड़ा है उसका हम भरपूर लाभ उठायें. हम प्रसन्न रहें. हम सौ वर्ष तक जीवित रहें. हमारा शरीर स्वस्थ रहे. हमारा मन स्वस्थ रहे. हमारी वाणी पवित्र रहे. हम सभी के साथ मिल-जुलकर प्रेममय जीवन बितायें. हमारे परिवार का जीवन सुखमय हो.
वैदिक ऋषि मानते थे कि हम श्रम करें. मेहनत करें. खेती करें. पसीने की कमाई का भरपूर उपयोग करें. जुआ और व्यसन से दूर रहें. बुराईयों से दूर रहें. न हम चोरी करें, न संग्रह, दूसरे को बांटकर खायें.
वेद में मिल-जुलकर रहने पर जोर दिया गया है. हम दूसरों के साथ सहयोग करें. सबसे दोस्ती रखें. एक-दूसरे की सहायता करें. सबकी सेवा करें. सुखी समाज बनाने की चेष्ठा करें.
वेद में जीवन का सारा शास्त्र भरा पड़ा है. उसमें आत्मा और परमात्मा का ही वर्णन नही है, धर्म और यज्ञ की ही बात नही है. आनन्दमय जीवन बिताने की प्रेरणा भरी पड़ी है.
हम प्रेममय, आनन्दमय और पवित्र जीवन बिताते हुये ब्रह्म को समझें. घट-घट में उसके दर्शन करें और सत्-चित्-आनन्द की ओर बढ़ें. यही है हमारे लिये वेद का संदेश.
Tags:- Vedas, Vedanta, ved puran, ved in hindi, ved mantra, ved mantras, veda Upanishad, veda upanishad in hindi
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved