totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम
 
Posted by: tniranjan
2012-03-31 12:21:55
702 Views
Comments : 0
 
श्रीराम नवमी सारे जगत के लिये सौभाग्यशाली दिन है क्योंकि अखिल विश्वपति सच्चिदानन्दघन श्रीभगवान इसी दिन दुर्दान्त रावण के अत्याचार से पीड़ित पृथ्वी को सुखी करने और सनातन धर्म की मर्यादा की स्थापना करने के लिये मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के रुप में प्रकट हुये थे. श्रीराम केवल हिन्दुओं के ही 'राम' नही हैं, वे अखिल विश्व के प्राणाराम हैं.
भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को केवल हिन्दू जाति की सम्पत्ति मानना उनके गुणों को घटाना है, असीम को सीमाबद्ध करना है. विश्व-चराचर में आत्मरुप से नित्य रमण करने वाले और स्वयं ही विश्व चराचर के रुप में प्रतिभासित सर्वव्यापी सर्वान्तर्यामीस्वरुप नारायण किसी एक देश या व्यक्ति की ही वस्तु कैसे हो सकते हैं? वे सबके हैं, सबमें हैं सबके साथ सदा संयुक्त हैं और सर्वमय हैं. जो कोई भी जीव उनकी आदर्श मर्यादा-लीला-उनके पुण्य चरित्र का अनुकरण करता है, वह पवित्र हृदय होकर परम सुख को प्राप्त कर सकता है. श्रीराम के के समान आदर्श पुरुष, आदर्श धर्मात्मा, आदर्शनरपति, आदर्श मित्र, आदर्श भाई, आदर्श पुत्र, आदर्श गुरु, आदर्श शिष्य, आदर्श पति, आदर्श स्वामी, आदर्श सेवक, आदर्श वीर, आदर्श दयालु, आदर्श शरणागतवत्सल, आदर्श तपस्वी, आदर्श सत्यवादी, आदर्श दृढ़प्रतिज्ञ तथा आदर्श संयमी और कौन हुआ? जगत के इतिहास में श्रीराम की तुलना में एक श्रीराम ही हैं. साक्षात् परमपुरुष परमात्मा होने पर भी श्रीराम ने जीवों को सत्पथ पर आरुढ़ कराने के लिये ऐसी आदर्श लीलायें की, जिनका अनुकरण सभी लोग सुखपूर्वक कर सकते हैं. उन्हीं हमारे श्रीराम का पुण्य जन्मदिवस चैत्र शुक्ल नवमी है. इस सुअवसर पर सभी को श्रीरामनवमी की हार्दिक शुभकामनायें.
Tags:- Shri ram, lord rama, bhagvan ram, raja ram, ramnavmi, ram janm
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved