totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मेडिटेशन से जागता है विवेक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मेडिटेशन से जागता है विवेक
 
Posted by: dilipks
2012-12-27 03:00:42
1412 Views
Comments : 0
 
बदलते परिवेश में वर्तमान संसार भौतिकवादी हो चुका है और इस भौतिकवादी युग में भौतिक उपलब्धियों को हासिल करना इंसान की फितरत बन गयी है.. जिसे पाने के लिए इंसान को तीव्र गति से जीतोड़ मेहनत करनी पड़ रही है.. ऐसे माहौल में कठिन परिश्रम के साथ-साथ विवेक की सदुपयोगिता भी महत्वपूर्ण हो जाती है.. क्योंकि इस स्तर पर अनेक भ्रमपूर्ण बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं जिसे विवेक की श्रेष्ठता से ही दूर किया जा सकता है.. विवेक को सर्वश्रेष्ठ बनाने का सबसे उचित और सरल तरीका है “ध्यान” यानि की मेडिटेशन.. बोलचाल की भाषा में कहें तो मेडिटेशन एक प्रकार का अभ्यास है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने दिमाग को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित करता है, जिससे कुछ खास तरह के फायदे निकल कर सामने आते हैं.. हम इसे ही ‘ध्यान’ कहते हैं.. इसे ‘स्पिरिचुअल एक्सर्साइज’ भी कहा जाता है जिसके द्वारा इंसान में जागरूकता, एकाग्रता, फोकस और सतर्कता आती है..
पंतजलि ने अपने योग सूत्र में मेडिटेशन को योग की आठ क्रियाओं में से एक बताया है.. बाकी की सात क्रियाएं हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धरना और समाधि.. मेडिटेशन किसी स्कूल, धर्म या संप्रदाय तक ही सीमित नहीं है, ये प्रत्येक व्यक्ति के भीतर से ही उत्पन्न होता है.. जिसे प्राप्त करने के लिए काफी सारे आसान से तरीके हैं.. जिसमें केवल दिमाग और इंद्रियों पर नियंत्रण बनाए रखने की जरुरत है... एक स्वस्थ व्यक्ति वही है जो शारीरिक तौर पर रिलैक्स है, मानसिक तौर पर सतर्क है, भावानात्मक तौर पर शांत है और आध्यत्मिक तौर पर सजग है.. पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक और भावानात्मक पहलू भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि शारीरिक पहलू.. अब मेडिटेशन किसी भी बीमारी के इलाज का अभिन्न अंग बनता जा रहा है जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य के सभी पहलुओं को हासिल करने में मदद मिल रही है.. आयुर्वेद और भारतीय दर्शन में तो दिमाग को छठी इंद्रिया कहा गया है जिसका सभी अन्य पांचों इंद्रियों पर नियंत्रण होता है.. यानि की दिमाग ‘सभी इंद्रियों में सर्वोपरि’ है.. मेडिटेशन न केवल मानव को विवेकशील बनाता है बल्कि एक स्वस्थ समाज और सभ्यता का निर्माण करता है..
Tags:- मेडिटेशन, विवेक, ध्यान, योग, अध्यात्म, जागरुकता, Meditation
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved