totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मोक्ष प्राप्ति का अवसर महाकुंभ
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मोक्ष प्राप्ति का अवसर महाकुंभ
 
Posted by: dilipks
2012-12-12 06:38:45
1169 Views
Comments : 0
 
भारतवर्ष में सदियों से किसी पवित्र स्थल की यात्रा करना और उस स्थल का दर्शन करना सभी हिन्दुधर्मावलंबियों की अभिलाषा रही है... हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रंथो में पवित्र स्थलों की यात्रा करने से भी अधिक महत्व, कुछ स्थानों पर प्रवाहित होने वाली पवित्र नदियों और तालाबों के जल में स्नान को दिया गया है... कुंभ का स्थान उन सभी पवित्र स्नान स्थलों में सर्वाधिक पवित्र एवं पावन माना जाता है.. जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है, इलाहाबाद के त्रिवेणी संगम में स्नान करना.. कुंभ पर्व जो प्रत्येक बारह वर्ष के बाद इलाहाबाद के संगम में संपन्न होती है, वहां स्नान करना अति पावन माना जाता है.. कुंभ मेला में स्नान करना इसलिए भी सर्वाधिक पवित्र माना जाता है क्योंकि ये पवित्र मेला तब मनाया जाता है, जब सूर्य एवं बृहस्पति आदि नक्षत्र किसी एक राशि में होते है.. पौराणिक कथाओं में ऐसा लिखा गया है कि इस प्रकार के नक्षत्रिय दशा में पवित्र संगम मे स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है..
कुंभ शब्द हमारे संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका मतलब है मिट्टी का घड़ा.. ये शब्द उस कुंभ को समर्पित जो हिन्दू धर्म के पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के पश्चात अमृत पात्र के रूप में प्राप्त हुई थी.. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जो अमृत कलश निकला था उस पर अधिकार जमाने के लिए देव और दानव के बीच मारकाट प्रारंभ हो गया.. इस दौरान अमृत कलश से अमृत के चार बूंद छलक गया और पृथ्वी के जिन चार स्थलों पर गिरा, उन्हीं स्थलों पर कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है... वहीं चार स्थल हैः- प्रयाग ,हरिद्वार ,उज्जैन एवं नासिक जहां ये अमृत गिरा था.. कुंभों में प्रयाग कुम्भ का स्थान सर्वोत्तम है... प्रयाग वह स्थल है जहां पर भारतवर्ष की दो पवित्रतम नदी गंगा एवं यमुना की जलधारा का संगम होता है एवं पौराणिक सरस्वती नदी भी इस संगम में समाहित होकर इस स्थल को पवित्र बनाती है.. प्रयाग कुम्भ में विश्व का सबसे विशाल जन मिलाप सम्मेलन होता है.. यहां विश्व के प्रत्येक भाग से साधू -संत और सामान्य लोग एकत्रित होते है और इस विशेष नक्षत्रिय दशा में पवित्र संगम में स्नान करके अपने को अपने द्वारा किये गए पापों से मुक्त होना मानते है...
कुंभ मेले का अगाज पहले से निर्धारित अखाड़ो का मेले में क्रमानुसार प्रवेश के साथ ही शुरु होता है.. इसके सबसे दिलचस्प पहलु है "शाही स्नान "... जिसकी तारीख अखाड़ो के द्वारा तय की जाती है... कुंभ मेले में शाही स्नान एक प्रकार का जुलुस है जिसमे सभी अखाड़ो के द्वारा अपने पूरे शक्ति सामर्थ्य का प्रदर्शन किया जाता है.. शाही स्नान का सबसे आकर्षक दृश्य है "नागा साधुओं का प्रदर्शन "... इस दौरान ये साधू अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के अस्त्र लेकर संगम की ओर बड़े ही उत्सव के साथ जाते हैं और संगम के पवित्र जल में एक साथ स्नान करते है... इस दौरान पूरा संगम क्षेत्र धार्मिक भावनाओ से ओतप्रोत हो जाता है, चारो तरफ धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है... जिसमें हवन, कीर्तन, धार्मिक प्रवचन आदि कार्यक्रम रोज होते हैं.. कुम्भ मेला के दौरान जो सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते हैं, वो है हिन्दू धर्म के रीति-रिवाज में समय के अनुसार कुछ परिवर्तन.. हिंदू धर्म के सभी महान व्याख्याता उपस्थित हो कर वर्तमान सनातन धर्म पर अपना-अपना विचार व्यक्त करते हैं, और यदि आवश्यक हुआ तो उसमें कुछ परिवर्तन कर सर्वमान्य तरीके से इसे पारित करते हैं, जो प्रत्येक हिंदू के लिए मान्य होता है और उसका पालन करना उनके लिए अनिवार्य होता है..
Tags:- Kumbh Mela, Mahakumbh 2013, Shahi Snan, प्रयाग महाकुंभ, महाकुंभ 2013, शाही स्नान, संगम स्नान, महाकुंभ इलाहाबाद, मोक्ष समागम
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved