totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मोह
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मोह
 
Posted by: kumar200
2012-05-11 03:46:02
874 Views
Comments : 0
 
‘मोह’ मुह वैचित्ये,धातु से बना है. मन क़ि वह अवस्था , जिसमे मनुष्य "वि-चित" हो जाय, अपने चित में , विवेक में न रहे, यही मोह की अवस्था कहलाती है.
योग दर्शन के अनुसार मोह - में पांच क्लेश है - अविद्या, अस्मिता, राग-द्वेष, अभिनिवेशा: पांच क्लेशा.
सबसे बड़ा क्लेश, सब क्लेशो की जड़ है – अविद्या.
अविद्या-अस्मिता से उत्पन्न होती है. अस्मिता-अर्थात्- "मै" नहीं हूँ, उसे ही मै समझ लेना. अहम् अस्मि, समझ लेना अस्मिता है.
सांख्य दर्शन:- अस्मिता के सम्बन्ध में कहा है - देखनेवाले और दिखनेवाले को ही समझ लेना ही-अस्मिता है.
योग दर्शन : इसी अस्मिता को - गीता ने मोह कहा है. अस्मिता अर्थात मोह में फंस कर ही तो अर्जुन युद्ध से भाग रहा था. इसी अस्मिता को, संग भाव को, अनाशक्ति के उपदेश श्री कृष्ण ने काट दिया.
अर्जुन क़ि तरह हम सभी मोह से ग्रस्त है. इस मोह से कैसे छुटकारा मिले ? इस प्रश्न का उत्तर - अर्जुन जैसे सरल शिष्य और कृष्ण जैसा गुरु मिलने क़ि आवश्यकता है.
मोह से ग्रसित अर्जुन, कृष्ण से पूछता है:- दया क़ि भावना ने दोष बन कर मेरे स्वभाव को ग्रस लिया है. इस संकट काल में मेरा धर्म क्या है ? इस विषय में मेरे मन मूढ़ हो गया है. हे कृष्ण! मै तुझसे पूछता हूँ. - जो निश्चित रूप से मेरे गले की बात है, वह बतला. मै तेरा शिष्य हूँ. तेरी शरण में आया हूँ. मुझे आदेश दे. ( --श्लोक -७ अध्याय -२)
उपरोक्त तथ्य को कृष्ण ने गीता के १८ अध्याय में स्पष्ट किया है.
कर्म के दो दोष है : फलाशा - हम कर्म का फल चाहते है, वह नहीं मिलता इसलिए कष्ट पाते है. कभी कभी कर्म का फल भी नहीं चाहते परन्तु उस कर्म के साथ "मोह" (अस्मिता) हो जाता है.
जीवन क़ि कला इसी में है - हम कर्म करे परन्तु "फल क़ि आशा" तः ता कर्म के प्रति आसक्ति - दोनों छोड़ दे. यही सात्विक है. यज्ञ, दान, तप सात्विक तो है ही , परन्तु प्रत्येक कर्म सात्विक है, अगर उसमे आसक्ति न हो, फलाशा न हो.
मोह होने का प्रमुख कारण है- कर्म मोह से ही कर्म किया जाता है. गीता का कहना है - जो कर्म फल का त्याग नहीं करते, उन्हें मरने के बाद कर्मो का तीन प्रकाश का फल मिलता है - प्रिय, अप्रिय तथा प्रियाप्रिय
गीता का मुख्य लक्ष्य है - कर्म फल का त्याग करना. इसी अभिप्राय से १८वे अध्याय में संन्यास का विवरण किया गया है.
संन्यास :- १. कर्म का त्याग २. कर्म फल का त्याग करना.
आसक्ति तथा फलाशा का त्यागना ही कर्म योग है. यही संन्यास योग है. यही ज्ञान योग है. यही सांख्य योग है. यही सात्विकता है.
कर्म फल मिलने के पांच कारण है:- कार्य स्थान, कर्म के साधन, चेष्टाएं , भाग्य-दैव (वह कारण जो हमारी समझ से बाहर है)
फलाशा तथा आसक्ति (मोह) का मूल कारण है – अहंकार. मै (मेरी माँ, पत्नी, बेटी, बेटा, सम्पति आदि)
अर्थात् "मै" नहीं कर रहा, मुझ द्वारा वह कर रहा है. जो कुछ मुझ से करा रहा है , उसमे मै क्यों लिप्त होऊं. जैसे क़ि जज-निस्संग तथा निर्लेप भाव से दोषी को फांसी का दंड देता है.
सारथी कृष्ण ने मोह भंग करने के लिए ही युद्ध मैदान में गीता का उपदेश दिया. उसके बाद ही अर्जुन का मोह भंग हुआ.
Tags:- bhagwat geeta, bhagwat puran, bhagwat katha, bhagwat law, bhagwat slokas, bhagwat mahapuran
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved