totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>वसंत पंचमी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
वसंत पंचमी
 
Posted by: nitin22
2013-02-05 06:40:00
1450 Views
Comments : 0
 
वसंत पंचमी हमारे देश का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है... इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है.. यह त्यौहार भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.. इस दिन स्त्रियाँ पीले वस्त्र धारण करती हैं.. और मां शारदा को पीले रंग का प्रसाद भी चढ़ाती हैं.. आपको मालूम है कि हमारे देश में पूरे साल को छह मौसमों में बाँटा गया है जिनका राजा वसंत ऋतु है.. वसंत लोगों का सबसे प्यारा मौसम है... वसंत ऋतु के आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है.. मानव क्या पशु-पक्षी भी उल्लास से भर जाते हैं.. इस मौसम में बहार आ जाती हैं, चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं.. खेतों में फसलें अपनी खुबसुरती बिखेरने लगती है.. आमों के पेड़ बौरा जाते हैं और हर तरफ़ रंग-बिरंगी तितलियाँ मंडराने लगतीं है.. वसंत ऋतु के स्वागत में माघ महीने के पाँचवे दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता है.. जिसे वसंत पंचमी का त्यौहार कहा जाता है.. इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा की जाती है... शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी भी कहा गया है..
यों कहें तो माघ का ये पूरा मास ही उत्साह देने वाला है, पर वसंत पंचमी का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है.. भारतीय कैलेण्डर के अनुसार ये पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता है.. प्राचीनकाल से ही इसे ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस माना जाता है.. जो भी शिक्षाविद और कलाकार भारत और भारतीयता से प्रेम करते हैं, वे इस दिन मां शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करते हैं.. चाहे वे कवि हों या लेखक, गायक हों या वादक, नाटककार हों या नृत्यकार, सब दिन का प्रारम्भ अपने उपकरणों की पूजा और मां सरस्वती की वंदना से ही करते हैं..
मां सरस्वती की उत्पत्ति के पीछे एक कथा है जिसमें कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ में भगवान विष्णु की आज्ञा से परम पिता ब्रह्मा ने संसार की रचना की.. लेकिन अपनी रचना से वे संतुष्ट नहीं थे.. उन्हें लगा कि इसमें कुछ कमी रह गयी है, जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है.. तब भगवान विष्णु से अनुमति लेकर उन्होंने अपने कमण्डल से पृथ्वी पर जल छिड़का, जिसके पश्चात वृक्षों के बीच से एक अद्भुत शक्ति वाली चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का प्राकट्य हुआ.. जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वरदान मुद्रा में था.. अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी.. तब परम पिता ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया.. जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई.. जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया, पवन चलने से सरसराहट होने लगी, तब ब्रह्मा ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा..
गौरतलब है कि हमारे देश में मां सरस्वती देवी को बागीश्वरी, भगवती, शारदा और वीणावादनी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है.. ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं.. संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं.. बसन्त पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है.. हमारे अंदर जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं.. इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है..
पुराणों में कहा गया है कि द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण ने मां सरस्वती पर ख़ुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और तब से वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है.. इस दिन कहीं-कहीं पतंगबाजी भी की जाती है खासतौर पर पंजाब और पाकिस्तान के लाहौर में... हालांकि पतंगबाज़ी का वसंत से कोई सीधा संबंध नहीं है..
Tags:- वसंत पंचमी,वसंत,वसंत ऋतु,मां,शारदा,सरस्वती,ऋषि,बागीश्वरी,भगवती,विद्या,वीणावादनी,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved