शिवलिंग कि बिना पूजा अधूरी
Posted by:
pt_rksharma
2012-07-17 12:50:26
1094 Views
स्कन्द पुराण के अनुसार शिवलिंग पूजन के बिना महान अमंगल होता है और उसके पूजन से भुक्ति, मुक्ति सब मिलती है! वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण, पुराण, सर्वत्र ही शिव की महिमा गायी गई है! राम, कृष्ण, इंद्र, वरुण, कुबेर आदि देवताओं ने भी शिवलिंगार्चा से सिद्धियाँ प्राप्त की हैं ! यह भी शिव लिंग पूजा का उत्कृष्ट शिक्षात्मक दृष्टिकोण है! किसी अवसर पर दृग और दृश्य दोनों एक रूप होते हैं! शिवलिंग ही से समस्त विश्व की उत्पत्ति, स्थिति और अंत में सब का उन्हीं में लय होता है! सब के आश्रय होने से और सब के लय का अधिष्ठान होने से भगवान ही लिंग कहलाते हैं! अथवा कार्य द्वारा कारण रूप से लिंगित --अवगत होने से भगवान "लिंग" शब्द वाच्य है! इस लिये जब सब सृष्टि का आधार ही शिवलिंग है, तब तो फिर सर्वत्र शिवलिंग की पूजा पायी जाये यह ठीक ही है! अत: यह कहना कि शिवलिंग की पूजा पहले केवल अनार्थ ही करते थे और यह उनकी ही दें है सर्वथा निराधार है माया द्वारा एक ही परब्रह्म परमात्मा से ब्रह्माण्ड रूप लिंग का प्रादुर्भाव होता है! चौबीस प्रकृति-विकृति, पच्चीसवां पुरुष, छब्बीसवान ईश्वर यह सब कुछ शिवलिंग ही है! उसीसे ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र का आर्विभाव होता है! प्रकृति के सत्त्व, रज, तम --इन तीनों गुणों से त्रिकोण योनी बनती है! प्रकृति स्थित निर्विकार बोध रूप शिव तत्त्व ही लिंग है! इसी को विश्व तैजस प्राज्ञ, विराट-हिरण्यगर्भ --वैश्वानर, जाग्रत-स्वप्न-सुषुप्ति, ऋक-साम-यजु, परा-पष्यन्ति-मध्यमा आदि विकृतियाँ हैं जो त्रिकोण पीठ में तुरीय, प्रणव, परा वाक् स्वरुप लिंग रूप में संनिहित है! अ, उ, म इस प्रणवात्मक त्रिकोण में अर्धमात्रा स्वरुप लिंग है! परमेश्वर समष्टि-व्यष्टि लिंग रूप से प्रत्येक योनी में प्रतिष्ठित होकर पञ्च कोशात्मक उत्पन्न करता है! शिव लिंग का स्वरुप इस तरह समझना चाहिये!नासदासीन्नो सदासीत्तदानीं नासीद्रजो नो व्योमा पारो यत! [ऋ १० /१२९/१ ] न सन्न चाच्छिव एव केवल: ! अर्थात पहले कुछ भी नहीं था, केवल शिव ही था! सर्वे निमेषा जज्ञिरे विद्युत्: पुरुषादधि! नैनमूर्ध्वं न तिर्यन्चं न मध्ये परिजग्रभन! उसीसे विद्युत् पुरुष और फिर उससे निमेषादि काल-विभाग उत्पन्न हुए! वही विद्युत् पुरुष ज्योतिर्लिंग हुआ! उसका पार आदि, अंत, मध्य कहीं से किसी को नहीं मिला! वही " तदंडमभवध्दैमं सहस्त्रां शुसम प्रभम " [ मनु ] है ! अर्थात सूर्य के समान परम तेजोमय ब्रह्माण्ड उत्पन्न हुआ! दूसरे देवता साक्षात् निष्कल ब्रह्मरूप नहीं हैं! शिव ही शिवलिंग है, शिवलिंग ही शिव है! सत्यं सत्यं न संशय!.
Tags:-
शिवलिंग कि बिना पूजा अधूरी