totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>श्रीराम छठी महोत्सव
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
श्रीराम छठी महोत्सव
 
Posted by: tniranjan
2012-04-03 11:51:22
1020 Views
Comments : 0
 
भारतीय संस्कृति में जन्म चाहे किसी का भी हुआ हो, वह पशु-पक्षी अथवा वनस्पति ही क्यों न हो, विशेष आनन्द की अनुभूति करा देता है. भगवान का जन्म होना तो परमानन्ददायक होगा ही. ऐसे ही आलौकि आनन्द की अनुभूति होती है भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जन्मतिथि पर, जिसे अयोध्या, जनकपुर, जयपुर और अन्य छोटे-बड़े नगरों-ग्रामों में रामजन्मोत्सव के छठे दिन अर्थात् चैत्र शुक्ल चतुर्थी को छठी महोत्सव मनाया जाता है.
वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम के छठी महोत्सव को अयोध्या में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया था. इस दिन गन्धर्वों ने मधुर गीत गाये. अप्सराओं ने नृत्य किया. देवताओं की दुन्दुभियाँ बजने लगीं तथा आकाश से फ़ूलों की वर्षा होने लगी थी. अयोध्यापुरी में बहुत बड़ा उत्सव हुआ. मनुष्यों की भारी भीड़ एकत्र हुई. गलियाँ और सड़के लोगों से खचाखच भरी थीं. बहुत से नट और नर्तक वहाँ अपनी कलाएँ दिखा रहे थे. पृथ्वी तथा आकाश सभी जगह नर और नारी भगवान श्रीराम की छठी महोत्सव मना रहे थे. उसी तरह आज भी भगवान श्रीराम की छठी महोत्सव मनाई जाती है.
इसदिन (चैत्र शुक्ल चतुर्थी) सनातन धर्म मंदिरों में प्रातः काल मंगल आरती के बाद मंदिरों अथवा घरों में बालक राम का झूला सजाया जाता है. रात भर बधाई गीत गाये जाते हैं. पारम्परिक लोक गीत, नृत्य और वादन होता है. मंदिरों में मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति होती है. माना जाता है इस प्रकार के सांस्कृतिक उत्सव से वातावरण की शुद्धि हो जाती है. ऐसे पवित्र दिन "श्रीराम छठी महोत्सव" की सभी को हार्दिक शुभकामनायें.
Tags:- Lord rama, shri ram, ramjanm, shri ram chhathi mahotasav, shri ram chhathi, aarti, pujan, song, ayodhya, janakpuri, jaipur, devta
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved