श्रीहनुमान जयन्ती पूजन विधि
Posted by:
Anjalisen
2012-04-05 12:02:28
763 Views
श्रीहनुमान जी जयन्ती की तिथि के विषय में दो मत प्रचलित हैं. चैत्र शुक्ल पूर्णिमा और कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी. हनुमान जयन्ती के दिन श्रीहनुमान जी भक्तिपूर्वक आराधना करनी चाहिये.
व्रत-विधि- व्रती को चाहिये कि वह व्रत की पूर्व रात्रि को ब्रह्मचर्यपालनपूर्वक पृथ्वी पर शयन करे. प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में उठकर श्रीराम-जानकी तथा हनुमान जी का स्मरण कर नित्यक्रिया से निवृत हो स्नान करें.
हनुमान जी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर सविधि षोडशोपचार पूजन - 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र से करे. इस दिन वाल्मीकीय रामायण अथवा तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड़ का या श्रीहनुमानचालीसा के अखण्ड पाठ का आयोजन करना चाहिये. हनुमानजी का गुणगान, भजन एवं कीर्तन करना चाहिये.
श्रीहनुमानजी के विग्रह का सिन्दूर से श्रृंगार करना चाहिये. नैवेद्य में गुड, भीगा चना या भुना चना तथा बेसन का लड्डू रखना चाहिये.
Tags:-
Shri hanuman jayanti, hanuman jayanti, hanuman pujan vidhi, hanuman mantra, shriramcharitmanas, sundarkand, hanuman chalisa, valmiki ramayan