श्री राधे मां के जन्मदिवस पर मां जगदम्बे की चौकी..
Posted by:
vikasg21
2013-02-13 03:49:23
2009 Views
ममतामयी श्री राधे गुरु मां सनातन हिंदु धर्म की आध्यात्मिक गुरु है.. इनका जन्म 3 मार्च 1969 को पंजाब के गुरुदासपुर जिले के दोरंगला गांव में हुआ.. जो वर्तमान में मुंबई के बोरीवली में रहती है.. वो बचपन से ही मां काली की अराधना करती हैं... कहा जाता है कि मां काली का इनके उपर विशेष कृपा है... श्री राधे मां के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री महंत रामादिन 1008 थे.. श्री राधे मां 23 साल की अवस्था में अपने-आपको सभी प्रकार के पारिवारिक एवं सामाजिक बंधनों से मुक्त कर भगवान शिव एवं मां पार्वती के चरणों में समर्पित कर दी.. मां के अनेक भक्त हैं.. मां अपने भक्तों को एक ही देवत्व की महिमा का उपदेश देती है.. उनका कहना है कि भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है..
गौरतलब है कि राधे मां के भक्त एक पखवाड़े में एक बार चौकी और भजन संध्या का आयोजन करते हैं.. और उसके बाद मां का आशीर्वाद लेते हैं.. आपको बता दें कि इस बार मां के जन्मदिवस पर भक्तों द्वारा 3 मार्च को मुंबई के बोरीवली के कोरा केन्द्र ग्राउंड में भव्य तरीके से जश्न मनाने की तैयारी है... उस दिन भक्तों द्वारा एक विशाल मां भगवती चौकी का आयोजन भी किया जा रहा है.. भक्तों का अनुरोध है कि चौकी के बाद ममतामयी राधे मां उपस्थित होकर अपना दिव्य दर्शन देकर आशीर्वाद दें.. उस दिन चौकी के बाद श्रद्धालु गुरु मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहेंगे..
इतना ही नहीं उस मौके पर लोकप्रिय भजन गायक अनुप जलोटा, सरदूल सिकंदर, राम शंकर, मास्टर सलीम, अनुराधा पडवाल और मनोज तिवारी आदि को उनके द्वारा अतीत में गाये गए भजनों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा.... आपको बता दें की प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दुनिया भर से लाखों की संख्या में मां के भक्तों की भीड़ मुंबई में इक्ट्ठा होगी.. जिसमें न केवल भक्त बल्कि स्वयंसेवक और मीडिया भी शामिल होंगे..
Tags:-
राधे,श्री राधे मां,राधे मां,जन्मदिन,जगदम्बे,चौकी,ममतामयी,