totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सबकी जननी एक है...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सबकी जननी एक है...
 
Posted by: dilipks
2013-01-15 07:30:22
1329 Views
Comments : 0
 
भारत त्यौहारों का देश है.. जितने पर्व, और मेले हमारे देश में मनाए जाते हैं, विश्व के शायद ही किसी और देश में मनाए जाते होंगें.. ये सभी आयोजन अतीत में हुए मानव के आर्थिक, आध्यात्मिक तथा बौद्धिक उत्थान की घटनाओं से संबंधित हैं.. वर्तमान में हमारे देश में विश्व के सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ का आयोजन हो रहा है... जिसमें हिस्सा लेने न केवल देश बल्कि विश्व के सभी धर्म और समुदाय के लोग आए हुए हैं.. 12 वर्षों में एक बार आने वाला यह महाकुंभ अनेक विशेषताओं से भरा होता है.. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जब सूर्य, मकर रेखा में प्रवेश करता है तब वे सभी 12 राशियां अपने सकारात्मक रूप में प्रखर होती हैं, जो मनुष्य के भाग्य, कर्म और धर्म का मार्ग निर्धारित करती हैं... इस अवसर पर गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम में स्नान करने से इन तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इस से जन्म-जन्म के पाप कट जाते हैं..
कुंभ के मेले में सबका उद्धार संभव है चाहे वो अमीर हो या गरीब, चोर हो या साधु-संत, पापी हो या पुण्यात्मा.. जब श्रद्धालु स्नान के लिए उस घाट पर पहुंचता है तो उसे इस बात का बोध होता है कि सबकी जननी एक ही है और उस मां के आंचल में हम सब एक समान हैं, सबका पाप एक ही तरह से धुलता है.. मां के आंचल में न तो कोई बड़ा है न ही कोई छोटा.. मां किसी भी धर्म या वर्ग के श्रद्धालु को एक ही समान भाव से अपने आंचल में समेटती है.. और इस भाव का मन में उत्पति होते ही सारे पाप धुल जाते हैं.. हमारी अंतरात्मा पवित्र हो जाती है.. इसी अनुभूति के कारण मिलती है पाप से मुक्ति...
कुंभ के मेले में स्नान करने से न केवल पाप से ही मुक्ति मिलती है बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन की अनुभूति भी होती है.. ऐसा प्रतीत होता है कि मानो आप आत्मा है और यह विशाल जनसैलाब परमात्मा, जिसकी एक सुक्ष्म इकाई के रूप में आप अपने आप को देखते हैं.. आप उस विराट स्वरूप का दर्शन करते हैं, जो आपकी ही तरह असंख्य इकाइयों से बना हुआ है, जो वहां उसी उद्देश्य से मौजूद है, जिस उद्देश्य से आप आए हैं.. यही अनुभूति इस मेले का महत्व है..
Tags:- महाकुंभ, मां, आंचल, संगम, कुंभ, परमात्मा, आत्मा, पाप,जनसैलाब
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved