सभी के अपने नववर्ष
Posted by:
neerus
2011-12-31 04:23:20
790 Views
नववर्ष पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग तिथियों व विधियों के साथ पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह सभी तिथियाँ प्रायः मार्च व अप्रैल के महीने में पड़ती है.
हिन्दुशास्त्रानुसार सृष्टि का आरम्भ शुक्ल प्रतिपदा से हुआ था. इसीलिये हिन्दु चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिन्दु नववर्ष का प्रारम्भ माना जाता है.
सिख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 14 मार्च होला मौहल्ला से नये साल का प्रारम्भ माना जाता है और इसी तिथि के आस-पास बंगाली तथा तमिल नव वर्ष भी आता है. तेलगु नववर्ष मार्च-अप्रैल के बीच आता है तो आंध्र प्रदेश में इसे चैत्र माह की प्रतिपदा को मनाया जाता है. महाराष्ट्र में मार्च-अप्रैल माह में गुड़ी पड़वा के रुप में नववर्ष होता है. तो कन्नड़ के लोग भी चैत्र माह की प्रतिपदा को नववर्ष मनाते हैं. मदुरै में चैत्र माह में चित्रैय तिरुविजा के रुप में नव वर्ष का आगाज़ किया जाता है. मारवाड़ियों व गुजरातियों का नया साल दीपावली से शुरु होता है.
नववर्ष किसी भी प्रांत अथवा धर्म का क्यों न हो यह नया दिन, नई उम्मीदें, नये सपनें, नयी उमंगे, तथा नया उत्साह लेकर आती हैं. इसी मानसिकता के साथ नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें....
Tags:-
New year, hindu navvarsh, chetra, nanakshahi calendar, tamil, telgu, malyali, gudi padva, maarvadi, gujrati, deepawali