totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सर्वधर्म सांस्कृतिक समागम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सर्वधर्म सांस्कृतिक समागम
 
Posted by: nitin22
2012-12-15 04:44:47
1057 Views
Comments : 0
 
कुंभ मेला भारतीय संस्कृति के प्रवाह का प्रतीक है.. इस मेले में ज्योतिर्विज्ञान, अध्यात्म, इतिहास और जनजीवन का अपूर्व संगम प्रतिबिम्बित होता है... इसे विश्व का सबसे बड़ा मानव संगम के रुप में देखा जाता है... भारत की सम्पूर्ण विविधता को एकता के सूत्र में बांधनेवाली श्रद्धा, उस मेले में स्पष्ट रुप से दिखाई देती है... प्राचीनकाल से ही कुंभ मेला हमारे सांस्कृतिक, धार्मिक संदेश का प्रमुख माध्यम रहा है.. इस मेले में हमारे समाज के विभिन्न संप्रदायों के रीति-रिवाजों का मिश्रण और आदान-प्रदान होता है..
यह सर्वविदित है कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है.. यहाँ विभिन्न संप्रदायों के धर्मानुयायी एवं भिन्न-भिन्न भाषाओं को बोलने वाले, विभिन्न जातियों के लोग सदियों से एक साथ रह रहे हैं.. इस देश में तमाम विविधताओं के बावजूद भी एकता है.. इसीलिए कहा जाता है कि भारत विविधता में एकता का देश है.. भारतीय संस्कृति ही थी जो "वसुधैव कुटुम्बकम" की बात सबसे पहले करती है.. यह विश्व का एक मात्र देश है जहाँ सर्वधर्म समभाव का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है...
कुंभ के मेले में पूरे भारतवर्ष से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आती हैं.. जिसका आंखों देखा रोमांचकारी वर्णन अनेक मुस्लिम लेखकों और यूरोपीय दर्शकों ने किया है.. वे ये देखकर आश्चर्य भी करते थे कि उस युग में जब यातायात का आभाव था, रेलगाड़ी नहीं थी, विमान नहीं थे, टेलीफोन नहीं था, प्रचार के आधुनिक साधन नहीं थे, तब कौन-सी आस्था है जो लोगों को लाखों की संख्या में अनेकों कष्ट उठाकर दूर-दूर के स्थानों से कुंभ के मेले में खींच लाती थी.. उन्होंने ये भी लिखा है कि मेले में अध्यात्म है, व्यापार है और मनोरंजन भी है.. जगह-जगह प्रवचन, यज्ञ, भजन और कीर्तन चल रहे हैं.. तीर्थयात्री सब जगह से ज्ञान लाभ और अध्यात्म चिन्तन प्राप्त कर सकता है.. मेले में साधुओं के अखाड़ों का जुलुस आकर्षण का मुख्य केन्द्र होता है.. अफगानिस्तान और कश्मीर से लेकर बंगाल तक की दुर्लभ वस्तुएं वहां बिक्री के लिए उपलब्ध रहती है.. कुंभ के मेले में श्रद्धालुओं और भक्तों का समागम का प्रमुख कारण एक पवित्र दिवस पर पवित्र नदी में स्नान करना और साधु-संतों का सान्निध्य पाने की लालसा रही है..
हालांकि वर्तमान परिवेश वैज्ञानिक युग है, अब स्थितियां बदल चुकी है.. यातायात एवं संचार का विकास अपने पराकाष्ठा पर है.. टेलीविजन, रेडियो, इंटरनेट और समाचारपत्रों के माध्यम से मेले का काफी पहले से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.. मेले में पहुंचने के लिए सभी प्रकार के साधन मौजूद हैं, वहां ठहरने के लिए सारी सुविधाएं मिल जाती हैं.. अब सरकार भी मेले के प्रबन्ध में काफी रुचि ले रही हैं और मेले की व्यवस्था पर करोड़ों रुपया भी खर्च करती हैं.. इससे पहले तो कुम्भ मेले की पूरी व्यवस्था सन्त समाज और वहां का स्थानीय पंडा समाज करता था.. श्रद्धालु मेले में सुविधारहित जीवन की मानसिक तैयारी लेकर ही जाते थे.. लेकिन अब तो सभ्यता का पूरा परिवेश ही बदल रहा है.. कुंभ मेला भारतीय इतिहास यात्रा की अखण्डता के साक्षी हैं.. वे अपने में संस्कृति, इतिहास, मानव-श्रद्धा और सभ्यता के परिवर्तनों को समेटे हुए हैं..
Tags:- सांस्कृतिक प्रवाह का प्रतीक, सर्वधर्म समागम, महाकुंभ, विविधता में एकता, Unity in diversity, Maha kumbh
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved