हिन्दु धर्म के चार पुरुषार्थ
Posted by:
neerus
2012-06-07 12:57:57
2469 Views
हिन्दू शास्त्रकारों ने कहा है कि मनुष्य को चार पुरुषार्थ करने चाहिये- 1. धर्म, 2. अर्थ, 3. काम और 4. मोक्ष. जिन कर्मों से समाज का धारण होता है. समाज टिकता है. वे कर्म हैं - धर्म.
काम माने कामना या विषय. सुख के लिये मनुष्य तमाम काम करता है. पर ये सारे काम धर्म के अनुकूल ही होने चाहिये.
अर्थ माने पैसा. सुख पाने के लिये पैसा चाहिये. पर यह पैसा भी धर्म के रास्ते से आये. अधर्म के रास्ते से नही.
मोक्ष माने बन्धन से छुटकारा. ऐसे काम करना, उस रास्ते से चलना, जिससे मनुष्य जन्म बार-बार न लेना पड़े. मोक्ष का मार्ग है.
धर्म का पालन ही कर्तव्य
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष-सबका मूल आधार है धर्म. उसी पर हिन्दु धर्म ने सबसे अधिक जोर दिया है.
अनित्यानि शरीराणि विभवो नैव शाश्वतः
नित्यं स्न्निहितो मृत्युः कर्तव्यो धर्मसंग्रहः
मौत सदा सिर पर मँड़रा रही है. न शरीर टिकेगा, न धन. इसलिये धर्म करते रहो.
गृहीत इव केशेषु मृत्युना धर्ममाचरेत्.
मौत ने बाल पकड़ रखे हैं, ऐसा मानकर सदा-सर्वदा धर्मका पालन करते रहना चाहिये.
Tags:-
hindu dharma, hindu dharm granth, hindu shastra, dharm, arth, kaam, moksh