totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हिन्दु धर्म
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हिन्दु धर्म
 
Posted by: neerus
2012-05-31 05:42:28
1048 Views
Comments : 1
 
हिन्दु वह है, सनातनी वह है, जो उस धर्म का उस धर्म का पालन करता है, जिस पर अनेक संस्कार हुये हैं, जो श्रुति, स्मृति और पुराणों को क्रम से आप्तवाक्य मानता है, भक्ति और श्रद्धा से अपने-अपने कर्म में लगा रहता है और शास्त्रों में बताये गये आचार का सदा पालन करता है.
हिन्दु धर्म का विकास -
वैदिक धर्म, सनातन धर्म या हिन्दु धर्म का विकास सौ-दौ सौ या पाँच-सात सौ वर्षों के भीतर नही हुआ. उसके विकास में कम से कम चार-पाँच हजार साल लगे हैं. वह बहुत व्यापक धर्म है. वह बहुत व्यापक धर्म है. संसार के सभी धर्मों से पुराना है.
हिन्दु धर्म की स्थापना किसी एक व्यक्ति ने नही की है. इसलिये इस धर्म में तरह-तरह के दर्शन हैं. तरह - तरह की उपासनायें हैं. मजा यह है कि किसी का किसी से विरोध नही. इसमें निर्गुण और निराकार की भी उपासना है, सगुण और साकार भी. अद्वैत की भी है, द्वैत और विशिष्टाद्वैत की भी. इसमे ईश्वर को मानने वाले आस्तिक के लिये भी स्थान है, चर्वाक जैसे ईश्वर को न मानने वाले नास्तिक के लिये भी. सबको छूट है अपनी-अपनी इच्छाओं के अनुसार चलने की. ऐसी आजादी संसार के किसी धर्म में नही है. बड़े-बड़े विद्वान ऋषियों ने हजारों साल में इसका विकास किया.
धर्म के मूल सिद्धांत
वैदिककाल से लेकर अब हिन्दु-धर्म का जो विकास हुआ है, उसमें समय के अनुसार हेरफ़ेर भी होते रहे हैं. फ़िर भी कुछ मोटे-मोटे सिद्धांत ऐसे हैं जो कि उसके आधार माने जाते हैं जैसे -
1- वेदों को प्रमाणिक ग्रन्थ मानना.
2- एक ईश्वर में विश्वास और नाना रुपों में उसकी उपासना.
3- जीवन नैतिक आचरण पर जोर.
4- वर्ण व्यवस्था और आश्रम-व्यवस्था को मानना. कर्म, पुनर्जन्म और मोक्ष के सिद्धान्तों पर विश्वास.
धर्मग्रन्थ
हिन्दु धर्मशास्त्र के दो भाग माने जाते हैं. श्रुति और स्मृति. श्रुति माने सुनी गयी. परमात्मा के पास से साक्षात् सुनी गयी वाणी है - श्रुति. वेदों से लेकर उपनिषद तक उसमें आते हैं. स्मृति माने स्मरण की गई. स्मरण में रखकर, याद करके और उसमें बताये हुये विषयों पर विचार करके जो शास्त्र रचे गये उनका नाम है स्मृति.
स्मृति में छहों वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण और नीति के सभी ग्रन्थ आते हैं.
धर्मशास्त्र
धर्मशास्त्र में धर्म सूत्र, स्मृतियाँ और निबन्धकारों का साहित्य आता है. वेदांगो में कल्प का बहुत महत्व है. कल्पसूत्रों में यज्ञयाग के संस्कारों की विधियाँ दी गयी है. कल्पसूत्र के 3 भाग हैं.
श्रौतसूत्र, गृह्यसूत्र और धर्म सूत्र.
श्रोतसूत्र में वैदिक यज्ञों का कर्मकाण्ड़ है. गृह्यसूत्र में जन्म से लेकर मृत्युतक किये जाने वाले और पारिवारिक जीवन-सम्बन्धी कर्मों का विधान है. इसमें पाकयज्ञ भी है, पंच महायज्ञ भी. अलग-अलग ऋतुओं के यज्ञ भी हैं और श्राद्ध तथा अन्य संस्कार भी. धर्म सूत्रों में सामयाचारिक धर्मों का विवरण है. सुख धर्म-सूत्र हैं. आपस्तम्ब, बौधायन, हिरण्यकेशिन्. धर्म सूत्रों में से ही आगे चलकर स्मृतियाँ रची गयीं.
……..क्रमशः
Tags:- Hindu, hindu dharma, vedic dharma, vedic dharma sansthan, hindu dharma shastra, hindu dharma shastra hindi, shraddha karma
bottom
1 Comments
top
 Posted by: kumar200 2012-06-05 05:06:47

 
लेकिन आपने उस ग्रन्थ का नाम उधृत नहीं किया है जिसमे हिन्दू शब्द क़ि व्याखाया क़ि गई है/ अत लेख अपुष्ट है/
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved