totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>होली-2013
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
होली-2013
 
Posted by: vikasg21
2013-03-21 06:07:11
1121 Views
Comments : 0
 
भारत त्योहारों का देश है.. यहां वर्ष में कई त्योहार आते हैं, और आने वाला कोई भी एक त्योहार यहां के कई संस्कृतियों, परम्पराओं और रीतियों की झलक प्रस्तुत करता है. होली शीत ऋतु के उपरांत वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है.. होली का त्योहार प्राकृतिक सौन्दर्य का भी पर्व है.. यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है.. रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है.. पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन कहा जाता है.. दूसरे दिन, जिसे धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है.. इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाते हैं, और घर-घर जा कर आपस में रंग खेलते हैं और अच्छे-अच्छे पकवान भी मिल-बांटकर खाते हैं.. ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से मित्र बन जाते हैं.. एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है.. इसके उपरांत अच्छे से स्नान कर के आराम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं..
राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है.. राग यानि संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही, पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है.. फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फागुनी भी कहते हैं.. गौरतलब है कि होली का त्योहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है और उसी दिन पहली बार गुलाल भी उड़ाया जाता है.. इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है.. खेतों में सरसों खिल जाते है.. बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है.. पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं.. किसानों का ह्रदय ख़ुशी से झूम उठता है, बच्चे-बूढ़े सभी लोग ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नाच-गाने के रंगों में डूब जाते हैं.. होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है..
होली भारत का प्राचीन पर्व है, इसे वसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा जाता है.. इतिहासकारों का मानना है कि इस पर्व का प्रचलन आर्यों में भी था... हालांकि उस समय ज्यादतर इस पर्व को पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था.. इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में भी मिलता है... जिनमें प्रमुख हैं, जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र... नारद पुराण औऱ भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है.. इसका वर्णन आनेवाले विदेशी यात्रियों के यात्रा वृतांत में भी देखने को मिलता है.. सुप्रसिद्ध मुस्लिम यात्री अलबरूनी ने भी अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है.. भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू ही नहीं मुसलमान भी मनाते हैं.. इसके अलावा प्राचीन और मध्यकालीन चित्रों, भित्तिचित्रों और मंदिरों की दीवारों पर भी इस उत्सव के चित्र मिलते हैं...
होली के पर्व से जुड़ी अनेक कहानियां हैं.. इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है भक्त प्रह्लाद की.. ऐसी मान्यता है कि प्राचीन काल में एक हिरण्यकशिपु नामक महा बलशाली असुर, अपने बल के अहंकार में खुद को ही ईश्वर मानने लगा था और अपने राज्य में भगवान का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी.. उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का भक्त था.. प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक यातनाएं दी, किंतु भक्त प्रहलाद अपने भक्ति मार्ग से तनिक भी विचलित न हुआ... तब हिरण्यकशिपु अपनी बहन होलिका को बुलाया, और उसे आदेश दिया कि तुम प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठो.. आपको बता दें कि होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती.. परंतु "जाको राखे सांइया मार सके ना कोय".. आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, लेकिन भक्त प्रह्लाद बच गया.. इस तरह से एक बार पुनः बुराई पर अच्छाई की विजय हुई और इसी याद में होलिका दहन के बाद होली का त्योहार मनाया जाने लगा...
होली रंगों का त्योहार है, उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ आपसी भाईचारे का त्योहार है... बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है... होली धार्मिक एवं सामाजिक एकता का पर्व है.. हालांकि वर्तमान परिवेश में होली का त्योहार मनाए जाने के तरीके बदल गए हैं.. प्राकृतिक रंगों के बजाय रासायनिक रंगों का प्रचलन, भांग-ठंडाई की जगह शराब का सेवन और लोक संगीत की जगह फ़िल्मी गानों का प्रचलन, कुछ ऐसे ही हैं होली के आधुनिक रूप.. हालांकि इससे होली पर गाए-बजाए जाने वाले ढोल, मंजीरों, फाग, धमार, चैती और ठुमरी की शान में कोई खास कमी नहीं आयी है.. बहुत लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक संगीत की समझ हैं और वे पर्यावरण के प्रति जागरुक भी हैं... कुछ ऐसे ही लोगों और संस्थाओं ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की परंपरा को बनाए रखा है.. आज के दौर में होली पर्व की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि इसे न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है..
Tags:- Holi, Holika, Basant, होली, होलिका, वसंत, फाल्गुन, पूर्णिमा, भाईचारा, प्राकृतिक, उल्लास, संगीत, प्रह्लाद
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved