totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>।। सावन मे नागपंचमी ।।
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
।। सावन मे नागपंचमी ।।
 
Posted by: Vineet1988
2013-08-07 01:29:11
1080 Views
Comments : 0
 
नागपंचमी का त्योहार हमारे देश मे सैकड़ों वर्षो से मनाया जा रहा है। नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। जहां एक तरफ नाग भगवान शिव के आभूषण के रूप में उनके गले में लिपटे रहते हैं, तो वहीं भगवान शिवजी का निर्गुण-निराकार रूप शिवलिंग भी सर्पों के साथ ही सजता है। भगवान विष्णु शेषनाग की शय्या पर ही शयन करते हैं। शास्त्रों के अनुसार हमारी पृथ्वी का भार भी शेषनाग के फन पर टिका है, शेषनाग भगवान विष्णुजी की सेवा से कभी विमुख नहीं होते। मान्यता है कि जब-जब भगवान विष्णु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं, तब-तब शेषनाग जी उनके साथ अवतरित होते है। रामावतार में लक्ष्मणजी तथा कृष्णावतार में बलराम जी के रूप में शेषनाग ने भी अवतार लिया था।
पवित्र श्रावण (सावन) माह के शुक्ल पक्ष में पांचवें दिन को या पंचमी को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी नागों को आनंद देने वाली तिथि है, इसलिए इसे ‘नागपंचमी‘ के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मातृ-शाप से नागलोक जलने लगा, तब नागों की दाह-पीड़ा श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन ही शांत हुई थी। इस कारण ‘नागपंचमी‘ पर्व लोकविख्यात हो गया।
भारतवर्ष के ऋषि, मुनियों के नाग उपासना के संबंध में अनेक व्रत पूजनों का प्रावधान वर्णित किया है। श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन नाग पूजा में नागों को कच्चे दूध में स्नान कराने के साथ दूध पिलाने की प्रथा भी चलन में है। यह भी उल्लेखनीय है कि सर्प न तो दूध पीता है और न ही पानी। सर्पों की श्रवणेन्द्रियां भी नहीं होती हैं। वह केवल कीड़े-मकोड़े निगल कर अपना उदरभरण करता है। सर्प को पिलाये जाने वाले दूध में धान की लाई इसलिए मिलाई जाती है ताकि वह दूध को छोड़कर लाई का सेवन कर सके। इस दिन परम्परानुसार स्त्रियां अपने घरों में सर्प के चित्र कोयले के बुरादे, गोबर अथवा दूध से बनाती है। इस दिन किसान अपनी जमीन पर हल नहीं चलाते कारण यह कि कहीं हल की चोट जमीन के भीतर सर्प को न लग जाए। ऐसा माना जाता है कि नाग हमारी कृषि संपदा की कृषिनाशक जीवों से रक्षा करता है। पर्यावरण तथा वन संपदा में सांपों की सक्रिय भूमिका देखी जा रही है।
।। " ऊँ कुरुकुल्ये हुँ फट स्वाहा" ।।
Tags:- Nagpanchami, Bhakti, Shiv, Vishnu, नागपंचमी, भगवान शिव, शिवलिंग, विष्णु, सावन, अवतार, नाग
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved