दान नहीं करोगे तो
Posted by:
2011-12-23 03:40:54
1007 Views
एक सेठ जी के पास पाँच लाख रुपए थे और उनके चार पुत्र थे उन्होंने एक एक लाख रूपया चारो पुत्रो को दे दिए थे और एक लाख अपने पास रख लिए सेठ जी के अंतिम समय में उनका बोलना बंद हो गया सभी कहने लगे कुछ दान धर्म कर दो सेठ जी ने दीवार की और इशारा किया,क्योकि रूपया दीवार में था लडको से पूछा गया तो लडको ने कहा पिताजी ने सारा पैसा दीवार बनाने में खर्च कर दिया कोई भी सेठ जी बात समझ नहीं सका और सेठ जी मर गये लक्ष्मी दीवार में गडी रह गयी सभी का यही हाल होता हैं अगर दान नहीं करोगे तो सम्पदा व्यर्थ हो जाएगी
Tags:-
दान,विचार,सम्पदा,रूपया,समय,