हमारी मिट्टी अलग है
Posted by:
Neha1990
2015-02-19 04:15:03
1360 Views
दुनिया में शायद ही कोई देश होगा जो शायद ही इतने आश्चर्यो से परिपूर्ण होगा जितना हमारा भारत है और इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है बल्कि कई कारण है......भारत की मिट्टी अपने अंदर इतनी हैरानियां समेटे हुयी है, जिसे आसानी से समझना सरल नहीं है। भारत के शास्त्र जहां जीवन के रहस्य खोलते हैं, तो गीता एक ऐसी किताब के रुप में जानी जाती है जो लाखों मोटिवेशनल किताबों का सार एक साथ खुद में समेटे हुए है.......... हिन्दु धर्म में इतने त्यौहार, व्रत और नियम है कि अगर आप इनका पालन करें तो, आपकी जिंदगी स्वयं अनुशासन में ढल जाती है....... ईश्वर में आस्था इतनी है कि विज्ञान को भी झुकने को मजबूर कर देती है। आने वाले समय में जब चीन, जापान और अमेरिका जैसे विकसित देश टेक्नालाजी की दौड़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे होगें तब, भारत एक ऐसे देश के रुप में उभरेगा जो आध्यात्म का केन्द्र बनेगा और इसमे कोई हैरानी की बात नहीं होगी...... भले ही पश्चिम में अनेक मोटिवेटर गुरुओं का अपना स्थान है लेकिन भारत के आध्यात्मिक गुरु भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है।
अगर हम बात करें भारत के ऐसे संतो की जिन्होंनें विदेशी सरजमीं के लोगों को इस हद तक प्रभावित किया है कि जो करिश्मा शायद ही पश्चिम के मोटिवेशनल गुरु ने किया हो। नीम करौली बाबा का जिनका असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। नीम करौली बाबा का जन्म यूपी के अकबरपुर गांव में हुआ था और इन्हें जानने वाले सामान्यत इन्हें महाराज जी के नाम से पुकारते थे। बाबा की प्रसिद्धि केवल भारत तक ही सीमित नहीं थी बाबा के हजारों भक्त देश-विदेश में आज भी है। और हैरानी की बात ये है कि सिर्फ साधारण जनता ही बाबा की महिमा की कायल नहीं रही है बल्कि ऐप्पल कंपनी के सीईओ स्टीव जाब्स भी उन लोगों में से एक है जो बाबा की महिमा के आगे नतमस्तक हुये। स्टीब जाब्स उन लोगों में से एक माने जाते है जिन्होनें अपनी मेहनत के कारण लोगों के बीच प्रसिद्ध हुये। वो इस बात को सामने रखते हैं कि अगर आप में जिंदगी जीने का एक अलग तरह का हौसला हैं तो आप इसे अपने मुताबिक बना सकते है। स्टीव जाब्स उन लोगों में से एक माने जाते है जिन्होनें सबकुछ अपनी किस्मत के भरोसे नहीं छोड़ा था बल्कि किस्मत को अपनी मेहनत और जज्बे से अपने अनुसार बदला। ये उन लोगों में से माने जाते हैं जो काफी प्रैक्टिकल होते है और जिंदगी की तरफ इनका एक वैज्ञानिक नजरिया है जो रुढिवादी, नियमों और बंधनों से ऊपर होता है। दुनिया को मोटिवेट करने वाले स्टीव जाब्स भारत के नीम करौली बाबा से प्रभावित होकर भारत की तरफ चल पड़े। लेकिन दुर्भाग्यवश भारत में आने पर उन्हें पता चला कि बाबा की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। स्टीव के लिये भारत आना एक अलग ही तरह का अनुभव था जब उन्होनें भारत में लोगों को भयानक गरीबी में जीवन जीने से लेकर ऐसे लोगो को भी देखा जो ईश्वरीय आस्था में अटूट विश्वास रखते थे। ये स्टीव जाब्स के लिये बहुत ही आश्चर्यजनक अनुभव था
नीम करौली बाबा की महिमा से प्रभावित होने वालों में हालिवुड ऐक्ट्रेस जूलिया राबटर्स भी एक है जो बाबा से मिलकर नहीं बल्कि सिर्फ उनकी फोटो देखकर ही इतनी प्रभावित हो गई कि उन्होनें हिन्दु धर्म को ही अपना लिया। ये बहुत ही हैरान करने वाली बात है जब आप किसी से मिले बिना ही इतना प्रभावित हो जाये और धर्म बदलने संबंधी महत्तवपूर्ण फैसला कर ले। लेकिन यह सच है। जूलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि वो हिंदु धर्म की तरह ही रोज सुबह उठकर प्रार्थना करती है क्योकि ये उन्हे मानसिक शांति की ओर ले जाता है।
विदेशी लोगों का हमारे संतो और धर्मों की ओर इस तरह आकर्षित होना या फिर उनकी खोज में भारत चले आना या फिर हिंदु धर्म को अपनाना इस बात का प्रतीक नहीं है कि हमें खुद को साबित करने के लिये किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत है बल्कि ये इस बात का प्रतीक है कि भारत इतने रहस्यों, हैरानियों, अध्यात्म और स्थायी सत्य से जुड़ा हुआ है कि भले ही हम अपनी संस्कृति, भाषा और देश को हासिये पर रखकर पश्चिमी सभ्यता की ओर झुक रहे हो लेकिन जब आप थक जाओगे और मानसिक शांति की अनुभूति पाना चाहोगे तो उन्ही वेदों और पुराणों को खोलोगे जिनको अभी तक आपने लाल कपड़े में बांध कर अपने पूजा-घर में रखा हुआ है।
Tags:-
neem kroli baba, neem kroli baba and steve jobs, steve jobs motivation, Julia robart, Neem kroli baba marvelous, incredible india