totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>30 को शनि पुष्य का मंगलकारी योग तीन दशक बाद अद्भुत योगरू शनि पुष्य नक्षत्र
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
30 को शनि पुष्य का मंगलकारी योग तीन दशक बाद अद्भुत योगरू शनि पुष्य नक्षत्र
 
Posted by: pt_rksharma
2010-10-29 02:12:58
880 Views
Comments : 0
 
30 को शनि पुष्य का मंगलकारी योग तीन दशक बाद अद्भुत योगरू शनि पुष्य नक्षत्र
इस बार दिवाली से एक हफ्ते पहले 30 अक्टूबर,10 को पूर्ण शनि पुष्य नक्षत्र का मंगलकारी योग धनवर्षा करेगा और गृहस्थ जीवन में खुशहाली लाएगा, शनिवार को सप्तमी के साथ सुबह 7 बजे से ही अष्टमी भी शुरू हो जाएगी, जिससे कार्तिक माह का यह शनिवार सभी राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। यह शनिवार का है और इस दिन इस मुहूर्त में की जाने वाली खरीदारी सुख, शांति व समृद्धिकारक रहेगी। बात पुष्य नक्षत्र की नहीं, शनि-पुष्य योग की है। इस साल दिवाली से एक हफ्ते पहले यानी 30 अक्टूबर 2010 को पूर्ण शनि पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। ये बेहद दुर्लभ योग है।
शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। शनि एक क्रूर ग्रह है, साढ़ेसाती और ढैय्या में प्रभावित व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष शनिवार 30 अक्टूबर 2010 को विशेष योग शनि पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। यह शनि की कृपा दिलाने वाला योग है।
वैसे तो हर 27 दिन में पुष्य नक्षत्र का योग बनता है परंतु दीपावली पूर्व आने वाला पुष्य नक्षत्र सबसे अधिक शुभ माना जाता है। यह योग जिस वार को आता है, उसके अनुसार फल प्रदान करता है। इस वर्ष यह योग शनिवार को आ रहा है, जो कि शनि की कृपा बरसाएगा। इस दिन शनि दोष से पीड़ित लोगों को शनि की पूजा करनी चाहिए और शनि संबंधी दान करने से कई परेशानियों से निजात मिलेगी।
शनि पुष्य नक्षत्र का योग पूर्व में सन् 1980 में आया था। इस वर्ष 30 अक्टूबर का दिन शनि से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जो व्यक्ति टेक्नोलॉजी या आइटी क्षेत्र, वाहन, लौहा, मशीनरी, न्याय क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें शनि के विशेष आराधना करनी चाहिए। इस दिन शनि देव को तेल चढ़ाएं और हनुमान चालिसा का पाठ करें। ऐसा करने पर सभी राशि वालों को शनि की कृपा प्राप्त होगी। इस दिन भूमि-भवन के नए सौदे विशेष फायदा देने वाले होंगे।
इस पुष्य मुहूर्त में जमीन या फ्लेट खरीदना, गृहप्रवेश, सभी वाहन, लोहे के सामान या फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, मोबाइल, गारमेंट्स, बर्तन व सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदी करना अतिशुभ रहेगा। इस दिन मुहूर्त के अनुसार सभी भौतिक सुविधाओं के सामानों की खरीदी की जा सकती है। वैसे आमतौर पर शनिवार को लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, परन्तु इस दिन ‘पूर्ण पुष्य’नक्ष्त्र होने से सभी तरह के वाहनों और स्टील के सामानों की खरीद करना भी शुभ रहेगा। इस साल 3 नवंबर को धनतेरस से पहले शनि पुष्य पर खरीदी का एक और महायोग होने से शुभ योग है 
12 राशियों पर शनि पुष्य याग का प्रभाव क्या रहेगा 
मेष  पूरे दिन सर्वश्रेष्ठ व फलदायी, सफलता मिलेगी महत्वपूर्ण कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे।
वृष  मध्यमश्रेणी, मामूली अड़चन के बाद अचानक सुविधा मिलेगी। रूके हुऐ कार्य बनेगे अधिकारी वर्ग साथ देगा
मिथुन  मंगलकारी, धनलाभ का योग, नए संबंध बनेंगे। मकान-जमीन आदि खरीदने की संभावना है।
कर्क  जन्म से ही पुष्य,संतान,पदोन्नति, कार्य पूरे होंगे। पुष्य नक्षत्र तो कर्क राशि वालों के लिए सर्वाधिक शुभ होता है इसलिए संतान,पदोन्नति, जैसे कार्य पूरे होंगे। नयी परियोजना बनेंगी,जो निश्चित ही सफल होंगी।
सिंह  मन की अशांति व बाधाएं दूर होगी, नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में आर्थिक तौर पर लाभ
कन्या  धन की सुविधा मिलेगी, विवाद से बचें।प्रेम सम्बन्धो मे तनाव बन सकता है
तुला  पूर्ण मंगलकारी, महिलाओं के लिए फलदायी सभी अटके काम बनेंगे, संतान संबंधी समस्याएं दूर होंगी
वृश्चिक  धनलाभ, अशुभ समाचार भी मिल सकता है, यात्रा टालें। 
धनु  मंगलकारी, नए समाचार मिलेंगे, कार्य पूरे होंगे,पदोन्नति, आर्थिक तरक्की नए समाचार मिलेंगे। 
मकर  आपसी विवाद से बचें, लड़ाई झगड़ें से दूर रहें यात्रा में सावधानी बरतें 
कुंभ  मिलाजुला लेकिन पूर्ण सफल, कुछ अटके काम बनेंगे। नए मित्र बनेंगे। प्रॉपटी में पैसा लगाने की गलती न करें 
मीन  पूर्णदृष्टि, यात्रा योग, धनलाभ होगा,अटका धन भी वापस मिलेगा। वाहन की खरीदारी संभव है।
प० राजेश कुमार शर्मा
meerut, उत्तर प्रदेश, India
भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र मोबईल न 09359109683
Tags:- shani pushya, shani in astrology, pushya nakshatra, nakshatra pushya,zodiac ,zodiac sign
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved