अक्षय तृतीया मुहूर्त
Posted by:
Pt_rksharma
2011-04-27 05:40:14
815 Views
अक्षय का अर्थ है कभी न क्षय समाप्त होने वाला। सम्पूर्णं कामनाओं को प्रदान करने वाला यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को किया जाता है यदि यह तृतीया रोहिणी नक्षण से युक्त हो तो विशेष रूप से पूज्य मानी जाती है। यदि तृतिया मध्यान्ह काल से पहले शुरू होकर प्रदोषकाल तक रहे तो श्रेष्ठ मानी जाती है। और कितने सौभाग्य की बात है कि इस बार अक्षय तृतिया फिर से रोहिणी नक्षत्र में ही घटित है, और प्रातः से आरम्भ होकर प्रदोषकाल तक भी रहेगी। अतः मुहूर्त की बात की जाय तो यह समयकाल भाग्यशाली मुहूर्त के समान है जो कभी-कभी ही घटित होता है।
इस दिन दिया गया दान, किया हुआ हवन और जप सभी अक्षय बतलाये गये हैं। जो स्त्री सब प्रकार के सुख चाहती है उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए।
यह व्रत करके स्त्री अखण्ड सौभाग्यवती होती है, इस व्रत अनुष्ठान करने वाले की संतान अक्षय हो जाती है और की हुई कामना पूर्ण होती है। इस दिन भगवान विष्णु की अक्षत द्वारा पूजा की जाती है। सामान्यतया अक्षत के द्वारा विष्णु का पूजन निषिद्ध है। अन्यत्र अक्षत के स्थान पर सफेद तिल का विधान है। इसी तिथि को सतयुग का प्रारम्भ तथा परशुराम जी का जन्म भी हुआ था। इस दिन लक्ष्मी की आराधना, उपासना, साधना करने से लक्ष्मी सदा के लिए अक्षय हो जाती है। यानि अक्षुण हो जाती है।
यों तो संसार में कई प्रकार की लक्ष्मी से संबधित साधनाएं हैं, जो दिपावली, होली, ग्रहण एवं सिद्धिकाल में की जाती है, यो तो सिद्धिकाल में की गई साधनाएं अवश्य ही पूर्ण होती है परन्तु कभी हमारे पूर्वजन्माक्रत पाप दोषों के कारण सिद्ध प्राप्त नहीं होती है, या चुक हो जाती है तो यह एक बहुत महत्वपूर्ण पर्व है लक्ष्मी साधना हेतु इस अक्षय तृतीया के अवसर पर निम्न प्रयोग में लक्ष्मी को घर में स्थायित्व किया जा सकता है और लक्ष्मी का भंडार स्थापित किया जा सकता है।
लक्ष्मी तंत्र में बताया गया है कि स्वयं कुबेर ने इस साधना के माध्यम से लक्ष्मी को अनुकूल बनाया था, महर्षि विश्वामित्र ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लक्ष्मी को पूर्णता के साथ प्रकट किया था। तभी जीवन पर्यन्त उनके आश्रम में कभी बाहरी सहायता की आवश्यकता नहीं हुई व कभी आश्रम में किसी वस्तु की कमी नहीं थी। इस साधना के बारे में स्वयं गोरखनाथ जी ने एक स्थान पर कहा है भले ही अन्य सारे प्रयोग असफल हो जाए भले ही साधक नया हो, भले ही उसे स्पष्ट मंत्रों का उच्चारण ज्ञात न हो, उसे पूजा पद्धति की जानकारी न हो, परन्तु अक्षय तृतीया के अवसर पर इस साधना को सम्पन्न करता है तो उसे जीवन में सभी दृष्टियों से पूर्ण अनुकूलता एवं लाभ प्राप्त होता है एवं इस की पूर्णता के बारे में स्पष्ट करते हुए यहां तक कहा गया है कि वह कोई अभागा व्यक्ति ही इस प्रकार के अवसर पर हाथ से गवांयेगा जिसके भाग्य में दरिद्रता ही लिखी हुई हो वह व्यक्ति ही ऐसा अवसर चूकेगा। जो दीन-हीन-दरिद्री हो वह इस प्रकार की साधना से मुंह मोडेगा। अतः यह साधना करें ताकि लक्ष्मी स्थायी रूप से घर में रहे और दरिद्रता, अभाव लाखों मील दूर भाग जाये।
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 194/14 शान्तीकुन्ज सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 09359109683
Tags:-
अक्षय तृतीया, अक्षय तृतीया मुहूर्त, अक्षय तृतीया पूजन, महालक्ष्मी पूजन, भगवान विष्णु, क्षीर सागर, ï