totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अन्नपुर्णा माता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अन्नपुर्णा माता
 
Posted by: Nitin22
2013-12-24 04:25:32
1202 Views
Comments : 0
 
माता अन्नपुर्णा भगवती पार्वती का ही स्वरुप है जैसा कि भविष्योत्तर पुराण में वर्णन किया गया है
शिव की शक्ति पार्वती है | सृष्टिकाल में लोग उन्हें ‘माया’ कहते है और पालन के समय वही ‘अन्नपुर्णा’ नाम से विख्यात है | संहार काल में वही ‘कालरात्रि’ है | इस प्रकार कार्यरूप से त्रिधा (तीन प्रकार से) वर्णित वह शक्ति वास्तव में एक हि है | दश महाविद्या में माता के अन्नपुर्णा स्वरुप को हि त्रिपुर भैरवी कहा गया है | श्री विद्या में अन्नपुर्णा को अमृत स्वरुप कहा गया है |
जगमाता अन्नपुर्णा देवी कि आराधना के लिए माँ अन्नपुर्णा को सर्वपरि मान कर अन्नपुर्णा व्रत एवम स्तोत्र पाठ आदि करना चाहिए, अन्नपुर्णा व्रत से मनुष्य का दुःख दायक जीवन भी सुखदायक बन जाता है| माता अन्नपुर्णा कि उपासना से मनुष्य को धन-धान्य प्राप्त होता है |
अन्नपुर्णा स्तोत्र में कहा गया है :-
अन्नपुर्णा सदा पूर्णे शंकर प्राण बल्लभे |
ज्ञान वैराग्य सिद्धयर्थ भिक्षां देहि च पार्वती ||
माँ अन्नपुर्णा समस्त विश्व का भरण पोषण करती है | विश्व भरण के लिए उन्होंने कृषि का अविष्कार भगवान् शिव द्वारा किया | कृषि विज्ञान कि जन्मदात्री अन्नपुर्णा को कहा जा सकता है |
जगतपिता शिव ने समाधि लेने के पहेले जगतजननी पार्वती को कहा कि देवी तुम्हे जगत के समस्त प्राणियों के भरण-पोषण का उत्तरदायित्व निभाना होगा | इतना कहकर शिव समाधिस्थ हो गए | भगवती पार्वती इस चिन्तन में खो गई कि इस कार्य को किस प्रकार से पूरा करे| समाधि कि अवधि समाप्त होते ही शिव ने अपनी आँखे खोली तों पार्वती को अपने सामने अचल अवस्था में पाया| उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तों पार्वती बोली- हे जगत पिता,मुझे जगत के लिए अन्न कि व्यवस्था करने में आपका सहयोग चाहिए | समाधि कि अवस्था में जो वस्तुएं आपके काम नहीं आती उनका उपयोग करने कि आज्ञा दीजिए | शिव की प्रश्नवाचक दृष्टी के उत्तर में पार्वती ने कहा आपके त्रिशूल का उपयोग हल के रूप में करना चाहूँगी | जिससे भूमि को बीज बोने योग्य बनाया जा सके | आपके नंदी को हल में जोतकर उससे खुदाई के बाद बुवाई के काम में लगाउंगी | उसके गोबर का खाद बनेगा जो फसल को उन्नत बनाएगा |

आपके जटाजुट में निवास करने वाली गंगा मेरे साथ होगी तों खेतो की सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा | आपके गण खेती के काम में श्रमिक बनेंगे | वे कड़ी मेहनत करके उपज बढाएँगे | भगवान् शिव बड़े ध्यान से पार्वती की बातो को सुन रहे थे | पार्वती के बोलने का क्रम चल रहा था | खेतो से पक्षियों को उड़ानें के लिए आपके डमरू की मुझे आवश्यकता है, तो चूहों से फसलों की रक्षा के लिए सर्प की | आक-धतूरे के पेड़ो की बागड़ खेत पर लगाई जाएगी और जिस भस्म का आप उपयोग करते है उससे संग्रहीत अन्न को कीट लगने से बचाकर खप्पर में भर कर जग को दूँगी |

पार्वती की सूझ-बुझ से विस्मित शिव ने चाही गई समस्त वस्तुओं के उपयोग की सहमति के साथ उन्हें अन्नपुर्णा नाम भी दिया | शिव पार्वती की यह कथा प्रतीक के रूप में संकेत करती है की प्रकृति ने हमें जों शक्ति-सामर्थ्य प्रदान की है उसका बुद्धि एवं विवेक से उपयोग कर हम चमत्कारिक फल प् सकते है |
माँ अन्नपुर्णा की आरती

* जय अन्नपुर्णा माता; जय अन्नपुर्णा माता * ब्रम्ह सनातन देवी शुभफल की दाता
* अरिकुल पद्म विनासिनी जय सेवक माता |
* जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता || जय०||

* सिंह को वाहन साजे कुण्डल है साथा |
* देव वृन्द जस गावत नृत्य करत ता था ||जय०||

* सतयुग रूप शील अति सुन्दर नाम सती कहलाता |
* हिमाचल पर जन्मी सखियन संगरता ||जय०||

* शुभ निशुभ विदारे हिमाचल स्थाता |
* सहस्त्रभुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथ ||जय०||

* सृष्टि रूप तू ही है जननी शिवसंग रंगराता |
* नदी भृंगी विन ली है हाथन मदमाता ||जय०||

* देवन अरज करत तब चित को लाता |
* गावत दे दे ताली मन में रंगराता ||जय०||

* श्री मैया जी की आरती जो कोई नर गाता |
* सदा सुखी नित रहता सुख सम्पत्ती पता ||जय०||
Tags:- माता अन्नपुर्णा , भगवती पार्वती , भविष्योत्तर पुराण, कालरात्रि , अन्नपुर्णा स्तोत्र , माँ अन्नपुर्
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved