अर्जन देव जी - शहीदी गुरु पूरब
Posted by:
Neha1990
2014-05-31 05:51:23
1104 Views
सिख समाज के 5वें गुरु अर्जनदेव महाराज जी का शहीदी गुरु पर्व इस वर्ष 1 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब का आयोजन करने के साथ-साथ कीर्तन दरबार भी सजाया जाता है..... शबद-कीर्तन और अरदास करने के बाद भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच प्रेमभाव से प्रसाद, छबील का प्रसाद और लंगर वितरित किया जाता है.....
अर्जन देव जी का जीवन -
अर्जन देव जी गुरु रामदास जी के सुपुत्र थे और उनकी माता का नाम बीवी भानी जी था। अर्जन देव जी ने सिख संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयत्नों का योगदान दिया। समाज को जागरुक बनाये रखने के प्रयास के दौरान जब अर्जन देव जी के ग्रंथ साहिब का संपादन कर रहे थे तो कुछ असामाजिक तत्वों ने अकबर बादशाह के पास यह शिकायत की कि ग्रंथ में इस्लाम के खिलाफ लिखा गया है.. लेकिन बाद मे जब अकबर को बाणी की महानता का पता चला तो उन्होनें भाई गुरदास एवं बाबा बुढ्ढा के माध्यम से 51 मोहरें भेंट कर अपने इस कृत्य पर खेद जताया। लेकिन इसे बाद भी गुरु जी ने इस बात पर क्रोध नहीं जताया क्योंकि वे शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। वे दिन-रात संगत सेवा में लगे रहे और मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए।
सिख समुदाय के पांचवे गुरु के रुप में “अर्जन देव” -
गुरु अर्जनदेव जी सिक्खों के पांचवे गुरु थे इन्होंने सिक्ख संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयत्न किए और गुरु दरबार की सही निर्माण व्यवस्था में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दिया। उनके मन में न केवल अपने धर्म के लिए बल्कि अन्य सभी धर्मों के प्रति भी समान रुप से अथाह प्रेम था।
अर्जन देव जी द्वारा रचित “सुखमनी” -
अर्जन देव जी द्वारा रचित बाणी ने भी पूरे समाज में समस्त मानवता को शांति का संदेश दिया। सुखमनी साहिब उनकी अमर बाणी है। करोड़ो श्रद्धालु दिन के आरंभ के साथ सुखमनी साहिब का पाठ करते हैं और मानसिक शांति प्राप्त करते हैं। सुखमनी साहिब में चौबीस अष्टपदी है और इसकी रचना राग गाउडी में की गई है, जो कि एक रचना सूत्रात्मक शैली है। इसमें साधना, नाम-सुमिरन, प्रभाव, सेवा, त्याग, मानसिक दुख-सुख एवं मुक्ति की उन अवस्थाओं का उल्लेख किया गया है जिनकी प्राप्ति कर मानव अपार सुखों की प्राप्त कर सकता है। सुखमनी शब्द अपने-आप में पूर्ण रुप से अर्थ से परिपूर्ण है... गुरु अर्जनदेव द्वारा रचित बाणी ने समस्त मानवता को शांति का संदेश दिया और सुखमनी साहिब उनकी अमर-बाणी है..... सुखमनी साहिब का पाठ आपको आनंद एवम् मानसिक तनाव की अवस्था का शुद्धिकरण भी करता है क्योंकि इसकी मूल भावना में प्रेम का आधार है।
सुखमनी सुख अमृत प्रभु नामु।
भगत जनां कै मन बिसरामु॥
अर्जन देव जी की शहादत -
सिख धर्म के पांचवें गुरु की शहादत सिख इतिहास में पहली शहादत है। इस शहादत ने ही सिख धर्म और सच्चाई के लिए बलिदान दिया और समाज में आत्म बलिदान की नींव रखी और कौम में जागृति और धर्म की रक्षा के लिए शांति संदेश दिया। अकबर के देहांत के बाद जहांगीर दिल्ली का शासक बना.. अपनी संकीर्ण व कट्टर सोच के कारण उसे अपने धर्म के अलावा अन्य कोई धर्म पसंद नहीं था और गुरु जी द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्य भी नापसंद करता था। और अपनी इसी मानसिकता के कारण उसने गुरु जी को परिवार सहित पकड़ने का आदेश दे दिया। गुरु जी अनेक कष्ट झेलते हुए भी पूर्ण रुप से शांत बने रहे और शहीदी प्राप्त की। गुरु जी ने प्रत्येक कष्ट में हंसते-हंसते यही अरदास की
तेरा कीआ मीठा लागे
हरि नामु पदारथ नानक मांगे
Tags:-
sahidi guru purab, arjun dev ji, sikh dharm, 1 june 2014, शहीदी गुरु पूरब, अर्जन देव जी, 5 वें गुरु, 1 जून 2014