अहिंसा के पथ पर चले थे बापू
Posted by:
vicky21
2014-10-02 10:37:14
1034 Views
भारत विश्व का एक अनोखा और अनूठा देश है. इस देश की सांस्कृतिक विरासत से लेकर यहां का पूरा इतिहास ही गौरवशाली है. हमारे इतिहास की तरह हमारी आजादी की लड़ाई भी एक मिसाल ही है. विश्व के अधिकतर पराधीन देशों को आजादी हिंसा के बाद ही मिली लेकिन भारत देश को आजादी वास्तविक तौर पर अहिंसा के मार्ग पर चलने की वजह से मिली और इस मार्ग पर हमें चलने का साहस प्रदान किया मोहनदास करमचंद गांधी, हमारे प्रिय बापू ने.
2 October महात्मा गांधी का जन्मदिवस है. यह देश महात्मा गांधी को बापू और राष्ट्रपिता जैसे नामों से संबोधित करता है. इस सम्मान के पीछे महात्मा गांधी की महान कार्यशैली और समर्पण छुपी हुई है. अपने घर-परिवार को भूल बापू ने खुद को देश के लिए न्यौछावर कर दिया, इसी वजह से लोग बापू को मात्र एक आम इन्सान के तौर पर नहीं अपितु एक भगवान के समान देखते हैं.
“स्वंय को पाने का सर्वोत्तम तरीका है स्वंय को अन्य लोगों की सेवा में समर्पित कर देना” गांधी जी के यह वचन उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करते हैं. गांधीजी ने जिंदगी भर दूसरों की सहायता के लिए काम किया. तमाम वैभव होने के बाद भी गांधीजी ने सादा जीवन व्यतीत किया और लोगों के सामने उदाहरण पेश किया. छुआछूत को दूर भगाने के लिए ही उन्होंने ‘हरिजन’ को गले लगाकर दूसरों के सामने एक उदाहरण पेश किया.
समाज की बुराइयों के प्रति बापू के सिद्धांतों ने उनके राजनैतिक आंदोलनों को उपनिवेश राज से आजादी के लिए मजबूती से बांध दिया जैसे की असहयोग आंदोलन, नागरिक अवज्ञा आंदोलन, दाण्डी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन. गांधी जी के प्रयासों से अंतत: भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वत्रंता प्राप्त हुई.
Tags:-
Gandhi Jayanti, Bhakti, Mohan Das karamchand Gandhi, Bapu Birthday, गांधी जयंती, Freedom Fighter, Father Of Nation, Mahatma Gandhi, Non violence, गांधी जी, बापू