आत्मा न तो कभी पैदा होती है, न कभी मरती है. न तो यह किसी में हुई और न इसमे से कुछ हुआ. इसका जन्म नही होता. यह सदा बनी रहती है. नित्य है, शाश्वत है. शरीर के मर जाने पर भी यह नही मरती.
यह आत्मा अणु से भी छोटी है और महान से भी महान. यह प्रत्येक प्राणी के भीतर छीपी है. जिस आदमी में किसी तरह की इच्छा बाकी नही है, उसे अपने मन और इंद्रियों की शांति से इसके दर्शन होते हैं. उसके सभी तरह के दुःख मिट जाते हैं.
न तो यह आत्मा वेदाध्ययन से मिलती है, न बुद्धि से और न बहुत ज्ञान प्राप्त कर लेने से. केवल उसी को मिलती है जिसे वह चुनती है. ऐसे आदमी को उसी की आत्मा के दर्शन प्राप्त होते हैं.
जिस आदम ने अपनी बुरी आदतें नही छोड़ी, जो शांत नही है, जिसका चित्त एकाग्र नही है, जिसका मन चारों ओर भटकता रहता है, वह केवल ज्ञान से इस आत्मा को कभी नही पा सकता.
आत्मा को रथ में बैठा रथी मानों, शरीर को उसका रथ मानों, बुद्धि को सारथी मानो और मन को लगाम.
इन्द्रियों को घोड़े कहा गया है, इन्द्रियों के विषयों को सड़कें. जब आत्मा की शरीर, इन्द्रियों और मन के साथ पटरी बैठती है, तभी उसका सच्चा सुख मिलता है.
जो आदमी विवेकयुक्त बुद्धि-सारथी वाला हो, मनरुपी लगाम जिसके हाथ में हो, उसी की संसार-यात्रा सफ़ल होती है. वह विष्णु के परम पद को पाता है.
आत्मा की चौथी अवस्था है, तुरीय. वह न अन्तः प्रज्ञ है, न बहिष्प्रज्ञ है और न यह दोनों. वह न प्रज्ञाधन है, न प्रज्ञ है और न अप्रज्ञ. वह देखी नही जा सकती. उसका वर्णन नही किया जा सकता, उसे ग्रहण नही किया जा सकता. उसके कोई लक्षण नही. उसका चिन्तन नही किया जा सकता. जागने में, स्वप्न में, सुषुप्ति में एक ही आत्मा है-यह आत्मप्रत्यय ही उसका सार है. उसमें सारा प्रपंच ठंड़ा पड़ जाता है. वह शान्त है, कल्याण करने वाली है वही आत्मा है. उस आत्मा को जानो.
Tags:-
Soul, spirit, mind, welfare, bliss, collected, sense, horseflesh, animal, wight